फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   HT line teenager's death

एचटी लाइन से किशोरी की मौत

Tue, 13 Sep 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 13 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
HT line teenager's death
bijli

खत्री पहाड़। खेत जा रही किशोरी की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को हादसे का जिम्मेदार बता नरैनी-बांदा राजमार्ग पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। देर शाम तक ग्रामीणों ने शव सड़क से नहीं उठने दिया। बिजली विभाग के खिलाफ गिरवां थाने में मुकदमा दर्ज होने और क्लेम दिलाने का भरोसा दिए जाने पर ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन


गिरवां बस स्टैंड चौराहे पर रहने वाले अच्छेलाल आरख की छोटी पुत्री संजना (14) मंगलवार दोपहर अर्जुनाह रोड स्थित अपने खेत जा रही थी। रास्ते में नाला पार करने के लिए उसने छलांग लगाई। नजदीक से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आ गई। जब तक लोग दौड़े, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संजना दो भाई व तीन बहनों में सबसे छोटी थी। कस्बे के ही जूनियर विद्यालय में छठवीं की छात्रा थी।
विज्ञापन


उधर, किशोरी की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने नरैनी-बांदा राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग में कई बार लिखित व मौखिक सूचना दी गई, लेकिन जमीन को छूते हुए गुजरी 11 हजार वोल्ट की लाइन को दुरुस्त नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरवां थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव उठाने की कोशिश की, लेकिन परिजन उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। बिजली विभाग के खिलाफ गिरवां थाने में मुकदमा दर्ज होने और क्लेम दिलाने का भरोसा दिए जाने पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed