फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   How to police on illegal mining and overloading

अवैध खनन और ओवर लोडिंग पर पुलिस कसे शिकंजा

Sun, 08 Oct 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
How to police on illegal mining and overloading
चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करते डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने चित्रकूटधाम मंडल के चारों पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि नवरात्र, मुहर्रम और दशहरा की तर्ज पर अब दीपावली, गोवर्धन पूजा और चित्रकूट के अमावस्या मेले में भी पूरी सतर्कता बरतते हुए सक्रिय रहें। अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के साथ जुआ, सट्टा और शराब के अवैध कारोबार पर भी सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन


शनिवार को यहां अपने कैंप कार्यालय में पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक में डीआईजी ने चारों जनपदों के अपराधों और पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की। मुख्यमंत्री, शासन, डीजीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों से मिले निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस पर पूरा अमल करें। इनामी और पेशेवर अपराधियों तथा भू-माफियाओं पर भी शिकंजा कसने को कहा। स्कूल, कालेजों, बाजार और होटलों के पास एंटी रोमियो स्क्वायड को सतर्क रहने के निर्देश दिए। पटाखों के अवैध निर्माण पर विशेष हिदायत दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed