{"_id":"6a9b0546cf434282b30bc09f","slug":"hospital-sealed-for-ignoring-standards-banda-news-c-212-1-bnd1007-151656-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मानकों की अनदेखी पर हॉस्पिटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मानकों की अनदेखी पर हॉस्पिटल सील
Fri, 04 Sep 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। कस्बे के बांदा रोड स्थित एस हॉस्पिटल में शुक्रवार को अपर सीएमओ डॉ. विजय केशरवानी और सीएचसी अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश सिंह ने पुलिस बल के साथ छापा मारा।
जांच के दौरान अस्पताल में चार मरीज भर्ती मिले। अधिकारियों ने सभी मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद अस्पताल के दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच की गई। वहीं अस्पताल संचालक ने विरोध जताते हुए कहा कि पंजीकरण के बाद भी कार्रवाई की गई है।
अस्पताल में डॉ. पीयूष जायसवाल और गंगासागर मौजूद मिले। अधिकारियों ने दोनों को बाहर निकलवाकर पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया। अपर सीएमओ डॉ. विजय केशरवानी ने बताया कि एस हॉस्पिटल निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित नहीं पाया गया। इसी के चलते सील किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी आठ अगस्त को तहसीलदार, अपर सीएमओ और सीएचसी अधीक्षक की टीम ने अस्पताल में छापा मारा था। उस दौरान एक महिला की डीएनसी किए जाने का मामला सामने आया था, जिस पर अधिकारियों ने कागजी कार्रवाई की थी। वहीं अस्पताल के डॉ. पीयूष जायसवाल ने कहा कि अस्पताल का पंजीकरण है और उसे मानकों के अनुरूप ही संचालित किया जा रहा था।