फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   hospital,police,fight,FIR,man

खेत में किसान पर दबंगों का हमला

Sun, 14 Feb 2021 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
hospital,police,fight,FIR,man
कमासिन। खेत में पानी लगा रहे किसान को दबंगों ने कुल्हाड़ी व लाठी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना क्षेत्र के घोषड़ गांव में रविवार की दोपहर कुंजीलाल निषाद ट्यूबवेल से खेतों में पानी लगा रहे थे। तभी आधा दर्जन दबंगों ने कुल्हाड़ी, लाठी से उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े तो दबंग धमकी देते हुए चले गए। पुत्र ने बताया कि अछरील गांव निवासी चार अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी रामआसरे ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

----------------
पत्थर मारकर घायल किया
अतर्रा। थाना क्षेत्र के गड़ांव गांव निवासी किशोर मंगल रविवार की दोपहर पड़ोस में बेर तोड़ने गया था। महिला ने उसे पत्थर मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
छेड़खानी का लगाया आरोप
अतर्रा। थाना क्षेत्र के गोखिया गांव की महिला ने पड़ोसी युवक पर पुत्री से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी पुत्री के स्कूल सहित अन्य जगह जाने पर रास्ते में छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर धमकी दी जा रही है। पुलिस जांच कर रही है। (संवाद)

----------------
दो लोगों ने जहर खाया
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में दो किशारों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। मटौंध क्षेत्र के भूरागढ़ गांव निवासी विकास व शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला क्योटरा निवासी सचिन ने शनिवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed