{"_id":"6028122a8ebc3ee93c6a4dbb","slug":"home-sdm-rice-milaap-mela-nagar-nigam-banda-news-knp611693385","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान मिल की डस्ट से परेशान, करेंगे अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान मिल की डस्ट से परेशान, करेंगे अनशन
विज्ञापन
अतर्रा। देविन नगर के लोगों ने धान मिल डस्ट से परेशान होकर आमरण अनशन की चेतावनी दी। सावित्री देवी, सुनीता, शोभा, लक्ष्मी, टेढ़ा प्रसाद, बाबूलाल, सोमनाथ ने कहा कि धान मिल से दिन रात उड़ने वाला डस्ट घरों में पर्त की तरह जम जाता है।
खाने पीने का सामान खराब हो जाता है। मिल चलने का कोई समय निर्धारित नहीं है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मोहल्लेवासियों ने समस्या का निदान न होने पर तहसील में आमरण अनशन की चेतावनी दी है। (संवाद)
-----------------
गर्भवती महिलाओं को दाल और घी बांटा
खप्टिहा कलां। आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं व बच्चों को दाल और घी का वितरण किया गया। प्राइमरी स्कूल भाग एक में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संचालिका शशि पांडे ने बताया कि पहली बार 20 गर्भवती, धात्री महिलाओं और 50 बच्चों को शासन के मानक के अनुरूप घी, दाल का वितरण किया गया। स्वयं सहायता समूह की कल्ली, माया, सुधा सिंह सहित सरिता, नाजिया, गोमती, इदिया, प्राची, संध्या आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
-------------------
छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुर
अतर्रा। ब्रम्ह विज्ञान इंटर कालेज में महिला सुरक्षा को लेकर छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बता सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। नोडल मधु सविता ने कहा कि सरकार ने बालिका सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 जारी किए हैं। संकट में छात्राएं सुरक्षा के लिए नाखून, कोहनी, बाल पिन, दांत, मुक्के का इस्तेमाल करें। प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने कहा कि सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर चेतराम, अरुण कुमार, राजेश कुमार, गिरिजेश मिश्र, शांति भूषण यादव, सुरेश कुमार, कालीचरण बाजपेयी, राममिलन यादव, संजय धुरिया, जेपी कोमल, प्रेमलता, शोभा देवी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
--------------------
दो ट्रैक्टरों का चालान
चिल्ला। ओवरलोडिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को एआरटीओ एसके मिश्रा ने चिल्ला बाइपास पर वाहनों की चेकिंग की। फतेहपुर से आ रहे ईंटों से भरे ओवरलोड दो ट्रैक्टरों का ई-चालान किया। ट्रैक्टरों को थाने में खड़ा करा दिया। (संवाद)
-------------------
स्काउट गाइड का तृतीय जांच शिविर शुरू
बबेरू। राजकीय इंटर कालेज में स्काउट गाइड का तृतीय जांच शिविर शुरू हुआ। प्रधानाचार्य तारा शर्मा ने शिविर में प्रथम दिन प्रार्थना, झंडा गीत, नियम प्रतिज्ञा आदि की जानकारी दी।
राजकीय हाईस्कूल रानीपुर, भदेहदू, अहार, जय भारत इंटर कालेज मुरवल, राजकीय हाईस्कूल समगरा, पखरौली, लवकुश इंटर कालेज, विद्या मंदिर के स्काउट गाइड ने प्रतिभाग किया। मुख्य प्रशिक्षक तारा शर्मा, जिला प्रशिक्षक कमिश्नर गाइड अरुण कुमार अग्रहरि, जिला संगठन आयुक्त स्काउट व सहयोगी अवधेेश कुमार गुप्ता, कृष्ण देवभारती, मइयादीन, शमशेर बहादुर, सोनम सागर, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। शिविर का समापन 16 फरवरी को होगा। (संवाद)
-------------------
सामूहिक विवाह 16 को
बबेरू। लवकुश शिक्षा सदन ट्रस्ट के तत्वावधान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सुकदेव सिंह लवकुश पीजी कालेज में 16 फरवरी को विवाह कार्यक्रम होगा। आयोजक क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, प्रभारी मंत्री लाखन सिंह सहित सांसद, विधायक शामिल होंगे। (संवाद)
-------------------
संगठन की मजबूती पर जोर
बांदा। अपना दल की बैठक में जिलाध्यक्ष राम नरेश पटेल ने बताया कि पार्टी ने महापुरुषों की जयंती मनाने का निर्णय लिया है। 14 फरवरी को संतराम प्रजाप्रति (बीए) की, 19 फरवरी को छात्रपति शिवाजी महाराज की, 23 फरवरी को महाराज गाडगे की जयंती हर विस क्षेत्र कार्यालयों में मनाई जाएगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रामजी पटेल, प्रदेश महासचिव कृष्णेंद्र पटेल, हनुमान प्रसाद, राकेश सिंह श्याम बाबू पटेल, कामता प्रसाद पटेल, अवध विहारी राजपूत, संदीप गुप्ता, ओमप्रकाश पटेल, बेटालाल पटेल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
---------------------
बसपा की समीक्षा बैठक में पंचायत चुनाव पर चर्चा
बांदा। बहुजन समाज पार्टी की जिला कार्यालय तिंदवारी रोड में मासिक समीक्षा बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारी, बूथ, सेक्टर कमेटी के गठन पर चर्चा हुई। मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. मधुसुदन कुशवाहा ने कहा कि 27 फरवरी को संत शिरोमणि रविदास की जयंती को चारों विधान सभा क्षेत्रों में सामाजिक एकता और जागरुकता पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा।
मुख्य सेक्टर प्रभारी चित्रकूटधाम मंडल ने जयंती कार्यक्रम को भव्यता के साथ मनाने को कहा। जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव में पूरी निष्पक्षता के साथ प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। प्रत्याशियों के चयन के लिए हर वार्ड व विधान सभा क्षेत्र स्तर पर पर्यवेक्षक व समीक्षक टीमें बनेंगी। इस मौके पर मंडल सेक्टर प्रभारी लल्लू निषाद, शिवकरण दिनकर, पीजी कुशवाहा, अनिरुद्र वर्मा, रामसेवक प्रजाप्रति, राकेश शिवहरे, अरुण सिंह, कबीर बेेदी, विजय बहादुर वर्मा, आशुतोष भास्कर, अवधेेश वर्मा, संतोष वर्मा, मधुराज पाल, शिवबरन वर्मा, राकेश अकेला, सिकंदर निषाद, शमीम खां, भानूप्रताप वर्मा आदि मौजूद थे। (संवाद)