फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   home,police,girl,co,doctor

बालिका से दुष्कर्म में वृद्ध गिरफ्तार

Wed, 03 Mar 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
home,police,girl,co,doctor
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बालिका के साथ मंगलवार को देर शाम गांव के ही 70 वर्षीय वृद्ध ने दुष्कर्म किया। बालिका के पिता ने वृद्ध के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। सीओ सियाराम ने बताया कि आरोपी जगदीश पाल उर्फ मुच्छड़ को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

-------
फोटो-03बीएनडीपी-13 : अहार गांव में आग से जले मकानों का नजारा।
--
आग से तीन मकान और गृहस्थी जले
बबेरू । कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव में बुधवार को दोपहर बारेलाल पुत्र गयादीन प्रजापति के मकान में आग लग गई। कुछ ही देर में पड़ोसियों के दो मकान भी चपेट में आ गए। घटना के समय गृहस्वामी बारेलाल परिवार समेत खेत में था। पड़ोसी ज्ञान देवी की लड़की की शादी के लिए रखा जेवर भी आग की भेंट चढ़ गया। शिवशंकर के खपरैल को नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड ने आग काबू की। तहसीलदार विपिन कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। बसपा नेता अरुण पटेल और एएस नोमानी ने अग्निपीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

---------
करंट से दो लोग झुलसे
अतर्रा। गांधीनगर में सागर (20) पुत्र शारदा प्रसाद व बिंदा (50) पुत्र भैयालाल दुकान के बाहर लगे टीन शेड को हटाते समय बुधवार को दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ जाने से करंट से झुलस गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बटाईदार को बदमाशों ने पीटा
नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पिपरा गांव में शिवकरण पुत्र भैयालाल यादव ने बताया कि 27 फरवरी की रात वह खेत में पानी लगा रहे थे। तभी असलहाधारी बदमाश आए और उसे बंधक बनाकर खेत मालिक के बारे में पूछा। न बताने पर मारा-पीटा। खेत मालिक शिवबरन पुत्र मुन्नालाल (मोहनपुर, खलारी) ने अगले दिन थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर, थाना इंसपेक्टर राजीव कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। एसआई से जानकारी कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

--------------
---
फोटो-03बीएनडीपी-18 : प्रधान डाकघर का निरीक्षण करते पीएमजी कृष्ण कुमार यादव।
----
पीएमजी ने प्रधान डाकघर का किया निरीक्षण
बांदा। पोस्ट मास्टर जनरल (पीएमजी) कृष्ण कुमार यादव ने बुधवार को यहां डाक अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव और स्वच्छता पर जोर दिया। प्रधान डाकघर के निरीक्षण में कहा कि बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि खाता, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, पासपोर्ट सेवा, आधार नामांकन जैसी योजनाओं पर डाक विभाग बेहतर तरीके से कार्य कर रहा है। अब डाकिओं के हाथ में स्मार्ट फोन व बैग में एक डिजिटल डिवाइस भी है। पार्सल व कैश आन डिलीवरी के माध्यम से हो रहा है। पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र घर बैठे बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से बनाए जा रहे हैं। बांदा मंडल में कोरोना काल में 27 हजार से अधिक आईपीपीबी खाते खोले गए। 27 करोड़ का भुगतान किया गया। डाकघर अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद के 12 डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर शुरू किए जा रहे है। सहायक डाकघर अधीक्षक सर्वेश मिश्र, एसडी मिश्र, एसपी सिंह, श्रवण कुमार, संदीप चौरसिया, पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर विजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed