फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Holi in Nawabi city too unsurpassed

नवाबी शहर में होली भी नायाब

Tue, 19 Mar 2019 10:56 PM IST
banda Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 19 Mar 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
Holi in Nawabi city too unsurpassed
holi festival
 नवाबी शहर बांदा में होली भी नायाब है। ऋषि बामदेव और नवाब की नगरी बांदा में होलिका दहन की शुरुआत नवाब जुल्फिकार अली बहादुर ने सन 1890 में कराई थी। इसमें हिंदू-मुस्लिम बराबरी से शरीक होते थे।
विज्ञापन



होली मिलजुलकर बनाने की परंपरा यहां नवाबी दौर से चली आ रही है। नवाब जुल्फिकार अली बहादुर ने होली जलाने की शुरुआत शहर के रहुनिया मैदान से कराई थी। इसमें शहर के चुनिंदा हिंदू-मुस्लिम बराबरी से शरीक होकर लुत्फ लेते थे।
विज्ञापन


होली के रंग हिंदू-मुसलमान की पहचान मिटा देते थे। अपने जमाने के हनकदार मुस्लिम बुजुर्ग मुख्तार रहीम बख्श तत्कालीन नगर पालिका चेयरमैन डॉ. श्यामलाल शर्मा के साथ कार में बैठकर शहर में घूमते और लोगों को होली की मुबारकबाद देते थे। डॉ.अनवर (बलखंडी नाका), अमीन खां जूते वाले (कोतवाली रोड), चौधरी रहीम मनिहार (खुटला), मौला बख्श (मढिय़ा नाका) होली की अलग शान और पहचान बन गए थे। चौधरी खानदान के जमींदार पहलवान सिंह, उमराव सिंह, रामराजा दुबे, चुनकई महाराज, भूरी महाराज इन मुसलिम साथियों के साथ होली का जश्न मनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतिहास के जानकार और इंटेक के कनवीनर हारिस जमां खां ने बताया कि बलखंडीनाका की होली सबसे ज्यादा मशहूर थी। तांगे वाले मंजूर मियां इसके कर्ताधर्ता थे। रामेश्वर रेवड़ी वाले उनकी मदद करते थे। शहर के रईस और बैरिस्टर मसूदुज्जमां (बलखंडी नाका) होरियारों का हौसला बढ़ाते थे।


अलबत्ता तब चेहरा पोतने का रिवाज नहीं था। कुदरती रंग इस्तेमाल होते थे। किसी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं होती थी। उस जमाने के रईस मन्नूलाल अवस्थी, लालमन शुक्ला, किशोरी प्रसाद, सेठ गोकुलचंद्र पीतल की बड़ी पिचकारियों से रंग खेलते थे। वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी अशोक दीक्षित कहते हैं कि अब कुछ स्थानों पर होली प्रेम के बजाए दुश्मनी बढ़ा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed