फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hitech mandis, workers untrained

हाईटेक मंडियां, कर्मी अप्रशिक्षित

Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hitech mandis, workers untrained
बांदा। जिले की तीनों मुख्य मंडी समितियों में कारोबार ऑनलाइन शुरू हो गया है। कार्यालय से जारी होने वाले सभी प्रपत्र/अभिलेख ऑनलाइन ही मिलेंगे। यह व्यवस्था यहां लागू हो गई है लेकिन मंडी कर्मियों के अप्रशिक्षित होने से दिक्कतें भी आ रही हैं। बताते हैं कि कंप्यूटर ऑपरेटर रखकर काम चलाया जा रहा है। दूसरी ओर उप मंडियों में अभी मौजूदा व्यवस्था ही लागू रहेगी।
विज्ञापन

जनपद में बांदा, अतर्रा और बबेरू में मुख्य मंडी समितियां हैं। प्रदेश की अन्य मंडियों की तर्ज पर यहां भी अब तक सारे कामकाज मैन्युअल निपटाए जा रहे थे। अब शासन ने प्रदेश की मंडियों को हाईटेक करते हुए इन्हें कंप्यूटराइज्ड कर दिया है। किसानों को दिए जाने वाले गेट पास, एसआर प्रपत्र सहित सभी तरह के फार्म व भुगतान डिजिटल किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा ई-मंडी के साथ ही गवर्नेंस के तहत पत्रावलियों के डिजिटाइजेशन के लिए ई-आफिस, मंडियों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाया जा रहा है। मंडी इंफ्रास्ट्रक्चर कोडिंग सिस्टम, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना, अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना को भी ऑनलाइन किए जाने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। इन मंडियों में एक अरब से अधिक का सालाना व्यापार होता है। उप मंडियों व ग्रामीण स्थापना केंद्रों को भी ऑनलाइन व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद में पांच उप मंडियां और 13 ग्रामीण स्थापना केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था पारदर्शी तो है लेकिन डिजिटल व्यापार केंद्र में स्टाफ व सर्वर की कमी आड़े आ रही है। साइट में त्रुटि सुधार की भी कोई व्यवस्था नहीं है। गेट पास, एसआर, भुगतान आदि प्रक्रिया में दो दिन का समय लग जाता है। इसी प्रकार गल्ला व्यापारी राकेश कुमार ने कहा कि सरकार ने मंडी के बाहर व्यापार को मंडी शुल्क से बाहर रखा है। टैक्स न लगने से व्यापारी किसान के माल को ऊंचे दामों में खरीद रहे हैं। इससे मंडी का व्यापार चौपट हो रहा है। मंडी के डिजिटल होने से व्यवस्था पारदर्शी हुई है। दलाली पर अंकुश लगा है।

उधर, प्रभारी सचिव, गल्ला मंडी रवींद्र कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद की तीनों मुख्य मंडियों को ऑनलाइन किया जा चुका है। दूसरे चरण में उप मंडियों व ग्रामीण स्थापना केंद्रों को डिजिटल किया जाएगा। इससे व्यापारियों और किसानों को सहूलियतें होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed