{"_id":"5ea714808ebc3e9036453394","slug":"historyheater-shot-in-temple-banda-news-knp5573415153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। दर्शन करने मंदिर गया हिस्ट्रीशीटर गोली लगने से घायल हो गया। दोनों पक्षों से गोली चलने की चर्चा है। घायल हिस्ट्रीशीटर को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। उसकी तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि घायल के विरुद्ध थाने में 20 आपराधिक केस दर्ज हैं।
घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा डभनी गांव की है। यहां का लालजी पांडेय (45) पुत्र रामदेव सोमवार को सुबह मंदिर दर्शन करने गया था। वहां चार लोगों ने उसे घेर लिया। वह भागा तो पीछे से एक ने राइफल से उसकी दाहिनी जांघ में गोली मार दी और फरार हो गए। घायल लालजी को परिजन थाने लाए। प्रधानपति चंद्रभान यादव ने अपने वाहन से जिला अस्पताल भेजा।
प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में बताया कि छह माह पूर्व गांव का दबंग नहर से मछली का शिकार कर मंदिर परिक्रमा मार्ग पर रखता था। उसने इसका विरोध किया था। तभी से वह रंजिश मान रहा था। आरोप लगाया कि उसी ने गोली मारी है। उधर, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों से फायरिंग हुई। आसपास दहशत फैल गई।
विज्ञापन
उधर, थाना इंस्पेक्टर प्रतिमा सिंह का कहना है कि घायल की तहरीर के आधार पर रामकृपाल पुत्र सियाराम और उसके पुत्र शिवमंगल तथा बड़कू यादव पुत्र वृंदराज और उसके पुत्र वीर यादव के विरुद्ध धारा 307 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विवेचना की जा रही है। यह भी बताया कि लालजी पांडेय के विरुद्ध हत्या, लूट, हत्या का प्रयास, गुंडा एक्ट सहित लगभग 20 मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर का यह भी कहना है कि दोनों के बीच पहले से रंजिश है।