फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Historyheater committed suicide by hanging

हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Thu, 22 Oct 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Historyheater committed suicide by hanging
केन नदी किनारे फंदे पर मिले शव को लेकर जाते पुलिस कर्मी। - फोटो : BANDA
अतर्रा। थाना क्षेत्र के महुटा गांव में हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घरेलू कलह बता रहे हैं। मृतक पर चित्रकूट और बांदा जनपद में 10 आपराधिक केस दर्ज हैं। एक अन्य घटना में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन

सौरभ शुक्ला (45) पुत्र केदारनाथ ने घर में सीलिंग फैन में गमछा बांधकर फांसी लगा ली। गुरुवार को सुबह पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर देखा। शव टंगा मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी रानी ने पुलिस को बताया कि रात को खाना खाने के बाद पति सोने चला गया था।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस रात में पत्नी से झगड़ा होने की बात कह रही है। मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो पुत्रियां हैं। सीओ सत्यप्रकाश शर्मा व अतर्रा इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने परिजनों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि मृतक चित्रकूट में अपहरण की घटना में जेल से एक सप्ताह पहले छूटकर आया था। अतर्रा थाने में 10 मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना क्षेत्र के अंश भग्गू का पुरवा में कंचन (26) पत्नी चंद्रशेखर ने अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार की देर शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पति की नजर पडने पर उसने फंदे से उतारकर उसे सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
केन नदी किनारे पेड़ पर लटका मिला शवे
बांदा/बबेरू। शहर कोतवाली क्षेत्र में केन नदी किनारे स्थितत तटबंध के पार लगभग 35 वर्षीय युवक का शव बबूल के पेड़ में फंदे पर टंगा मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। शिनाख्त नहीं हो सकी। दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव में वीरेंद्र (28) पुत्र देशराज ने बुधवार की रात कमरे की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रियां छोड़ गया है। वह मजदूरी करता था। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक पत्नी और पिता ने कोई विवाद की बात नहीं बताई है।

उधर, सीमावर्ती छतरपुर (एमपी) के बलसिया थानांतर्गत व्यास बदौरा गांव में अशोक (24) पुत्र कल्ला अहिरवार गुरुवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर टंगा मिला। परिजनों ने फंदे से उतारकर यहां जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed