फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   History-sister's sister and brother arrested for assault

हमले के आरोपी हिस्ट्रीशीटर की बहन और भाई गिरफ्तार

Sun, 03 Jan 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
History-sister's sister and brother arrested for assault
तिंदवारी। झगड़े की सूचना पर शनिवार की शाम को पहुंची यूपी-112 पुलिस पर हमला करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर के भाई और बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपी हिस्ट्रीशीटर भाग निकला। हमले में तीन पुलिस कर्मियों को चोटें आईं थी और पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया था। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आरोपी सात लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लंकापुरी (जौहरपुर) में हिस्ट्रीशीटर मकरध्वज सिंह शनिवार की शाम शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर बाइक से पहुंचे चौकी प्रभारी रोशन गुप्ता और यूपी-112 के सिपाहियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, उसे छुड़ाने के लिए पिता मुलायम सिंह, बहन सविता, भाई सोनू सिंह, अजयपाल सिंह, राजा सिंह, सुखबीर सिंह व चचेरे भाई पंचम सिंह उर्फ सोनू पुत्र बल्देव सिंह ने पुलिस टीम पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा लिया था। पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के परिवार के बीच जमकर मारपीट भी हुई। पुलिस की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। सिपाही सुरेश कुमार, राजेंद्र कुमार व सुनील यादव घायल हो गए।
विज्ञापन

हमले के दौरान पुलिस कर्मी अपनी बाइकें छोड़कर भाग निकले। चौकी प्रभारी रोशन गुप्ता ने तिंदवारी थाने में सूचना दी। सीओ अजय सिंह भदौरिया, प्रभारी निरीक्षक जाकिर हुसैन, एसएसआई नौशाद खां, कुरसेजा चौकी प्रभारी हरिशरण सिंह पहुंचे, लेकिन हिस्ट्रीशीटर भाग निकला। पुलिस ने उसकी बहन सविता और भाई अजयपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बेंदा चौकी प्रभारी की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर मकरध्वज सिंह समेत उसके पिता, बहन, तीन भाई व चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। मकरध्वज सिंह पर थाने में 19 आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है पुलिस पर हमला
पुलिस पर हमले की घटनाएं यहां पहले भी हुई हैं। दो जून 2019 को यूपी-112 के सिपाही देव नारायण तिवारी और कुलदीप सिंह चंदौखी डेरा (जौहरपुर) में तेजबहादुर और संतराम पुत्रगण कलकू सिंह के आपसी विवाद की सूचना पर गए थे। दोनों सिपाहियों पर आरोपी पक्ष ने पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया था। सिपाही देव नारायण तिवारी का दो माह तक कानपुर में इलाज चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed