{"_id":"69e3d4882199bacee80bcd68","slug":"history-sheeter-breaks-mans-nose-for-not-paying-for-alcohol-banda-news-c-212-1-bnd1018-144837-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शराब पीने के लिए पैसा न देने पर हिस्ट्रीशीटर ने नाक तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शराब पीने के लिए पैसा न देने पर हिस्ट्रीशीटर ने नाक तोड़ी
Sun, 19 Apr 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिसंडा (बांदा)। गांव के एक पुराने हिस्ट्रीशीटर को शराब पीने के लिए पैसे न देना एक युवक को महंगा पड़ गया। इन्कार के बाद हिस्ट्रीशीटर घर से बंदूक लेकर आया और युवक के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिसमें युवक की नाक टूट गई।
थाना क्षेत्र के हस्तम गांव निवासी अरविंद उर्फ अजय वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल की रात गांव का ही पुराना हिस्ट्रीशीटर कमलू खुराना ने शराब पीने के लिए रुपये की मांग की। उसने रुपये देने से मना कर दिया। जिसके बाद हिस्ट्रीशीटर अपने घर गया और वहां से बंदूक लेकर युवक के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में जहां युवक को गंभीर चोट आई वहीं नाक तोड़ने का आरोपी भी पीड़ित ने लगाया है। थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।