फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hide in the bunker when the siren sounds

Banda News: सायरन बजते ही बंकर में छिप जाते हैं

Sat, 05 Oct 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hide in the bunker when the siren sounds
बांदा। इस्राइल-लेबनान युद्ध के बीच चित्रकूटधाम मंडल के छह मजदूर इस्राइल में फंसे हैं। बताते हैं कि सायरन बजते ही बंकरों में छिप जाते हैं। ये मजदूर लगातार घरवालों से संपर्क में हैं, उन्हें सलामती का भरोसा दिला रहे हैं।
विज्ञापन

इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध में बड़ी संख्या में भवनों को नुकसान पहुंचा था। इस्राइल की मांग पर जून में यूपी से बड़ी संख्या में सिरेमिक टाइल्स, प्लास्टिरिंग, फ्रेम वर्क, शटरिंग, बेल्डिंग आदि के हुनरमंद श्रमिक भेजे गए थे।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल से भी 13 श्रमिकों को वहां जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से सात श्रमिक वहां नहीं गए। इस समय छह श्रमिक इस्राइल में काम कर रहे हैं।
इधर, इस्राइल और लेबनान के बीच युद्ध को लेकर इनके परिजन खासे परेशान हैं। हर दिन फोनकर हालचाल ले रहे हैं। इस्राइल में मौजूद श्रमिक परिवार को सलामती का भरोसा दिला रहे हैं। उनका कहना है कि भारत सरकार ने वापसी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वह जल्द वतन वापस लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित के भाई चंद्रभान का कहना है कि उन्हें भारत सरकार पर पूरा भरोसा है। इस्राराइल में रह रहे हमारे भाई का कुछ नहीं होगा।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed