फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Heavy timber falls on farmer, resulting in his death

Banda News: किसान के ऊपर गिरी वजनी लकड़ी, मौत

Mon, 23 Feb 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Heavy timber falls on farmer, resulting in his death
-नरैनी के सराय जदीद गांव की घटना
विज्ञापन

बांदा। बहन की शादी के लिए ई रिक्शा में लकड़ी लोड कर रहे किसान के सिर पर वजनी लकड़ी गिर गई। इससे वह लहूलुहान हो गया। परिजनों ने जिला अस्पताल में पहुंचाया। यहां उसने दम तोड़ दिया।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सराय जदीद गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसके पिता हरिशंकर (55) लकड़ी लेने के रविवार को लकड़ी काटकर ई रिक्शा में लोड कर रहे थे। इस बीच ई रिक्शा की छत से लकड़ी उनके ऊपर जा गिरी। जिससे वह लहूलुहान हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी मौत हो गई। पुत्र सुनील के मुताबिक, उसकी बुआ की शादी 11 मार्च को है। घर में शादी की तैयारी के लिए लकड़ी आदि इकट्ठा की जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ है। उसके दो पुत्र हैं। एक बीघा जमीन है। वह बटाई में खेती लेकर किसानी का काम करता था। घर में पत्नी नथुवा है। नरैनी कोतवाल संदीप तिवारी ने बताया कि लकड़ी गिरने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed