फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Heavy rain after 20 days, relief from humidity

Banda News: 20 दिन बाद झमाझम बारिश, उमस से राहत

Thu, 17 Aug 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain after 20 days, relief from humidity
बांदा। कई दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को गुरुवार की शाम झमाझम बारिश ने राहत दी। उधर, ठीक 20 दिन बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है। किसानों का कहना है कि फसलों के लिए बारिश अमृत के समान है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मिनट में 31 मिली मीटर बारिश हुई।
विज्ञापन

सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड के किसानों को जुलाई की बारिश ने राहत दी थी, लेकिन दो तीन दिन की बारिश के बाद आसमान एकाएक साफ हो गया। 20 दिन तक बारिश न होने से खेतों में खड़ी दलहन व तिलहन सहित धान की फसल पानी मांगने लगीं थीं। किसान कई दिनों से आसमान की ओर निहार रहे थे। आसमान में आने वाले काले बादल छंट जाते थे। गुरुवार की शाम हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। कनवारा के किसान दीनदयाल का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए अमृत के सामान है। फसलों को नई जान मिल गई।
विज्ञापन

उधर, उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार को 30 मिनट में 31 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि अभी दो तीन दिन मौसम इसी तरह रहेंगा। धूप भी निकलेगी और बारिश भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed