{"_id":"6849d554dcdf9cde460552bd","slug":"heat-turns-deadly-in-banda-two-people-die-due-to-heat-wave-banda-news-c-212-1-bnd1004-127998-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बांदा में जानलेवा हुई तपिश, लू से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बांदा में जानलेवा हुई तपिश, लू से दो लोगों की मौत
विज्ञापन
बांदा। जिले में सूरज की तपिश जानलेवा साबित हो रही है। बुधवार को लू की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, अस्पतालों में डायरिया और हार्ट अटैक के मरीज बढ़ गए हैं।
बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को 45.5 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान में डेढ़ डिग्री की कमी तो आई, लेकिन लू और उमस ने काफी परेशान किया। मंगलवार की रात में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने से लोगों की नींद उड़ी रही। गर्मी से राहत के लिए अब मानसून की बारिश की इंतजार है। दिन में सुबह आठ बजे से ही लू का सामना करना पड़ा। दोपहर में सूर्य की तपिश के चलते बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा रहा। लोग घरों में कैद रहे। बिजली कटौती ने लोगों को खूब परेशान किया। बिजली विभाग अनवरत दो घंटे बिजली देने में फेल रहा।
उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के महुवा गांव निवासी बदलुवा प्रजापति ने बताया कि उसका चचेरा भाई शारदा प्रसाद उर्फ पंचर (32) महुआ चौराहे पर पंचर की दुकान खोले था। मंगलवार की शाम पांच करीब बजे उसकी दुकान में मौत हो गई। बदलुवा का कहना है कि शारदा की लू लगने से मौत हुई है। शारदा की पत्नी श्यामकली गर्भवती है। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। शारदा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। गिरवां थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि जांच में शारदा गांजा और शराब के नशे का आदी बताया गया है। ऑटो भी चलाता था। दुकान में मृत मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी लालू का डेरा निवासी संतोष (45) दोपहर के समय अमर टाकीज चौराहे पर मृत पाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह चक्कर खाकर गिर गया था। संतोष नगर पालिका में संविदा पर सफाई कर्मी था। परिजनों के मुताबिक वह सुबह ड्यूटी पर गया था। संतोष के पुत्र बच्चा ने बताया कि लू लगने से मौत की आशंका है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जाएगा, इसके बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
20 किलोमीटर की गति से चले लू के थपेड़े
चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहा। करीब 20 किलोमीटर की गति से लू के थपेड़े चले। गर्मी की वजह से सड़क का डामर तक पिघलने लगा। भीषण गर्मी की वजह से दोपहर में शहर के प्रमुख चौराहों और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश शाह के मुताबिक जनपद में बुधवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम पारा सामान्य से चार और न्यूनतम पांच डिग्री ज्यादा है। मैदानी इलाकों से आने वाली हवा पिछले तीन दिनों से जनपद के तापमान को बढ़ा रही है।
-- -- -- -- --
ऐसे करें बचाव
-पानी का समुचित मात्रा में सेवन करें।
-सुपाच्य और ताजा भोजन ही खाएं।
-सूरज निकलने से पहले सैर करें।
-खुले में रखा खाद्य पदार्थ न खाएं।
- नींबू पानी या ओआरएस घोल लेते रहें।
-बाहर निकलें तो सिर को गमछा से ढंकें
- आंखों पर काला चश्मा लगाएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डायरिया व हार्ट अटैक के मरीज बढ़े
गर्मी की वजह से न केवल उल्टी-दस्त (डायरिया) बल्कि हार्ट अटैक के रोगी बढ़ गए हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में डायरिया करीब 20 मरीज भर्ती किए गए। मेडिकल कॉलेज में भी इतने ही मरीज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक के पांच रोगी पहुंचे। डाक्टरों का कहना है कि गर्मी में संक्रमण, खराब भोजन अथवा कम पानी पीने से डायरिया रोगियों की संख्या बढ़ी है। उल्टी-दस्त होने से शरीर में पानी की मात्रा तेजी से कम होती है। यदि समय पर रोगी का उपचार नहीं किया जाता है तो स्थिति नाजुक हो जाती है। डॉ. विनीत सचान का कहना है कि जिनके ब्लाकेज हैं, उन्हें गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। खून गाढ़ा होने से हार्ट अटैक हो जाता है। बीपी के मरीजों को नियमित दवा का सेवन करना चाहिए।
फोटो31-भीषण तपिश में बुधवार को सिविल लाइंस से गुजरती युवतियां।-संवाद
फोटो32-गर्मी व लू से बचने को केन नदी में नहाने को उमड़ी भीड़।-संवाद