{"_id":"6abd4c7f5e97aabd320f0137","slug":"hearing-on-sexual-exploitation-of-minors-today-banda-news-c-212-1-sknp1006-152797-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नाबालिगों के साथ यौन शोषण में सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नाबालिगों के साथ यौन शोषण में सुनवाई आज
Wed, 30 Sep 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
बांदा। नाबालिगों के यौन शोषण मामले में सीबीआई की जांच जारी है। न्यायालय में इस मामले में बृहस्पतिवार एक अक्तूबर को सुनवाई होगी।
पिछली सुनवाई में अनुसंधान सहायक दिल्ली, महिला आयोग कर्मी सौरभ सिंह के बयान हुए। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन के सौरभ अग्रवाल के बयान भी दर्ज किए गए। विपक्षी अधिवक्ता ने इन बयानों पर जिरह की थी। नाबालिगों के यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता निलंबित जेई रामभवन आरोपी है।
उसके साथ दिल्ली के इंजीनियर मो. आकिफ पर आईटी एक्ट व संगठित साजिश के आरोप हैं। दोनों के खिलाफ 31 अक्तूबर 2020 को दिल्ली में मुकदमा दर्ज हुआ। 2021 में न्यायालय ने इस मामले में आरोप तय किए। सीबीआई ने मुकदमे में 12 गवाहों को शामिल किया है। (संवाद)