फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hearing on 20 bail applications by video conferencing

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 20 जमानत अर्जियों पर सुनवाई

Tue, 12 May 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hearing on 20 bail applications by video conferencing
बांदा। मंगलवार को दूसरे दिन भी अदालतों में जमानत अर्जियों पर बहस और सुनवाई जारी रही। लगभग 20 जमानती अर्जियों पर अधिवक्ताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत के समक्ष अपनी दलीलें पेश कीं। तीन अर्जियों का निस्तारण हुआ। इनमें दो को निरस्त कर दिया गया और एक की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली गई।
विज्ञापन

सेशन जज राधेश्याम यादव की अदालत में छह अर्जियों पर सुनवाई हुई।
बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने अर्जी देकर बहस के लिए अगली तारीखें ले लीं। विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) में एक अर्जी पर सुनवाई होनी थी। लेकिन अधिवक्ता की अर्जी पर 13 मई निर्धारित की गई। अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) के प्रभारी न्यायाधीश नीरज कुमार की अदालत में चार जमानत अर्जियों पर सुनवाई नियत थी। इनमें भी अगली तारीखें निर्धारित की गईं।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश (डकैती) श्रीकृष्ण की अदालत में एक अर्जी का निपटारा हुआ। चार अर्जियों पर तारीखें दे दी गईं। अपर सत्र न्यायाधीश (षष्ठम) पवन कुमार की अदालत में दो जमानत प्रार्थना पत्रों पर बहस हुई। न्यायाधीश ने एक को मंजूरी दी। दूसरे में अगली तारीख दी। सीजेएम संजय कुमार की अदालत में दो जमानत अर्जियों पर बहस हुई। दोनों खारिज हो गईं। यह जानकारियां जजी के प्रशासनिक अधिकारी राजाराम गुरुदेव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed