{"_id":"602ab7d18ebc3ee96f778184","slug":"health-hospital-acmo-covid-19-cmo-banda-news-knp612082161","type":"story","status":"publish","title_hn":"माप अपराउंड में 173 स्वास्थ्य कर्मियों ने ली दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माप अपराउंड में 173 स्वास्थ्य कर्मियों ने ली दूसरी डोज
विज्ञापन
बांदा। कोविड वैक्सीन के माप अपराउंड में सोमवार को 606 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। 173 कर्मियों को बूस्टर (दूसरी) डोज दी गई। छूटे हुए कुल 1672 कर्मचारी चिह्नित किए गए थे। जिला अस्पताल सहित 11 स्थलों पर वैक्सीन लगाई गई।
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि छूटे हुए और पहली डोज ले चुके स्वास्थ्य कर्मियाें के लिए माप अपराउंड चलाया गया। उन्हें फोन पर कॉल करके सूचना दी गई। स्वास्थ्य कर्मी ही कोरोना के असली योद्धा रहे। पहले चरण में 6518 स्वास्थ्य कर्मियों में 4464 को वैक्सीन लगाई गई थी। साथ ही पिछले माह 16 जनवरी को वैक्सीन ले चुके कर्मियों को अब दूसरी डोज दी गई है। उन्होंने कहा कि माप अप राउंड बीच-बीच में चलता रहेगा। दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जा रही है।
इसके 14 दिनों बाद यानि वैक्सीन लेने के 42 दिन में शरीर में एंटीबाडी बनेगी। उन्होंने कहा कि जो कर्मी पहला डोज लगा चुके हैं, उन्हेें दूसरा डोज भी अनिवार्य रूप से लेना चाहिए। सोमवार को जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में सीएमओ समेत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमसी पाल, डब्ल्यूएचओ की एसएमओ डॉ. मीनाक्षी, यूनिसेफ रीजनल कोआर्डिनेटर हरेंद्र पवार, जिला समन्वय फुजैल सिद्दीकी, सीएमएस डॉ. उदय भान सिंह, आरआई राधा शर्मा, प्रेमपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
--------------
फोटो परिचय-7- जनसंदेश यात्रा को रवाना करते जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां।
संदेश यात्रा से मनाया शिवपाल का जन्मदिन
बांदा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने सोमवार को पार्टी मुखिया शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन शिवपाल लाओ-प्रदेश बचाओ जनसंदेश यात्रा/बाइक रैली के साथ मनाया। जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां ने कैंप कार्यालय से झंडी दिखाकर रवाना किया। पद्माकर चौराहे में समापन हुआ। युवा संयोजक एजाज खां ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर मनोज सिंह, योगेंद्र विश्वकर्मा, जीतू यादव, आशीष सोनकर, प्रो. रोहित सिंह, रमेशचंद्र दुबे, अवधेश गुप्ता, जेपी यादव, अंकित आंबेडकर, साजिद सौदागर, मान सिंह यादव आदि मौजूद थे। (संवाद)
-------------------
फोटो परिचय-22- रेंजर्स जांच शिविर में गाइड छात्राओं को संबोधित करतीं प्रभारी डॉ. जेबा खान।
शिविर में गाइड को बताए गए नियम
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में सोमवार को रेंजर्स रिपुण जांच शिविर में जिला संगठन गाइड कमिश्नर स्मिता द्विवेदी और डॉ. जेबा खान ने छात्राओं को कई नियम बताए। प्रतिज्ञा और गांठों आदि के बारे में जानकारी दी। जिला सचिव वाणीभूषण द्विवेदी और गाइड कमिश्नर लक्षणा पांडे ने रेंजर्स को स्काउट गाइड के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने कहा कि ऐसे शिविरों से छात्राओं में चारित्रिक निर्माण, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस मौके पर डॉ. राजनारायण सिंह, डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. जय चौरसिया, डॉ. शशिभूषण मिश्र, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. सपना सिंह, ज्योति मिश्रा आदि मौजूद थे। (संवाद)