फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   health

71 हजार लोगों ने खाई फाइलेरिया की दवा

Tue, 23 Nov 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
health
बांदा। फाइलेरिया मुक्त जनपद के लिए मंगलवार से महाभियान शुरू हो गया। 71 टीमों ने घर-घर जाकर डीईसी और एल्बेंडाजॉल की गोलियां खिलाईं। पहले दिन 71901 लोगों को दवा खिलाने का दावा किया गया है। लक्ष्य 21 लाख लोगों को दवा खिलाने का है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में 9 से लेकर 21 फीसदी स्वस्थ लोगों को फाइलेरिया से ग्रस्त पाया गया है। उनमें माइक्रो फाइलेरिया कीटाणु मिले हैं। फाइलेरिया का कोई इलाज नहीं है।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएन प्रसाद ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान में 71 टीमें लगाई गईं हैं। इनमें 2785 कर्मचारी और 306 सुपरवाइजर हैं। उन्होंने बताया कि परजीवी क्यूलेक्स फैंटीगंस मादा मच्छर से यह रोग फैलता है। यह मच्छर आसपास गंदे पानी के भराव से पनपते हैं। तेज बुखार, हाथ-पैर की नसों का फूलना, दर्द, जांघ में गिलटी, हाथ-पैर में सूजन आदि इसके लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और गंभीर बीमारी वाले मरीजों को यह दवा नहीं देनी है। साथ ही खाली पेट भी यह गोलियां नहीं खानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed