{"_id":"5ed930818ebc3e9ac806f9bc","slug":"head-of-resignation-warning-of-tight-head-from-illegal-occupation-banda-news-knp5637538143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जों से तंग प्रधान की इस्तीफे की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जों से तंग प्रधान की इस्तीफे की चेतावनी
विज्ञापन
पदारथपुर में तालाब किनारे किया जा रहा अवैध निर्माण।
- फोटो : BANDA
दोहतरा (बांदा)। गांव के सार्वजनिक महामाई तालाब के रास्ते पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कराया जा रहा है। लॉकडाउन में अधिकारियों की व्यस्तता का लाभ उठाकर अतिक्रमणकारी निर्माण करा रहे हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव में हो रहे अवैध कब्जों के बारे में एसडीएम पैलानी को कई बार बता चुके हैं, लेकिन निर्माण नहीं रुका। प्रधान ने चेतावनी दी कि अवैध निर्माण नहीं रोका गया तो वह अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे।
पैलानी तहसील के दोहतरा गांव के ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षरों से डीएम को दी अर्जी में कहा कि तालाब के किनारे रास्ते पर कुछ दबंग अपना पक्का मकान बना रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम और पैलानी व चिल्ला थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। निर्माण कार्य जारी है। शिकायतकर्ताओं में पान कुमारी, शिवमोहन, जगजीवनलाल, लक्ष्मी देवी, रजनी द्विवेदी, पुष्पेंद्र, रमेश, सुशीला और ग्राम प्रधान आदि शामिल हैं।
उधर, ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार ने पैलानी एसडीएम को दिए पत्र में कहा कि प्राथमिक विद्यालय की भूमि में सुलभ शौचालय प्रस्तावित है, लेकिन इसमें कब्जा कर लिया गया है। गोशाला की भूमि में भी अवैध निर्माण चल रहा है। महामाई तालाब और मिठवा कुआं की जमीनों पर भी अवैध कब्जे हो रहे हैं। प्रधान ने कहा कि वह कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वह अपने पद से त्यागपत्र दे सकते हैं।