{"_id":"64e500e57aa7ac543308a5fe","slug":"head-and-secretary-will-be-responsible-if-cattle-are-seen-on-the-road-banda-news-c-212-1-bnd1001-1739-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़क पर दिखे मवेशी तो प्रधान व सचिव होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़क पर दिखे मवेशी तो प्रधान व सचिव होंगे जिम्मेदार
Wed, 23 Aug 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
जसपुरा। पैलानी तहसील के नवागत तहसीलदार विकास पांडे ने मंगलवार को पलरा और दोहतरा गोशाला का निरीक्षण किया। वहां साफ-सफाई के साथ मवेशियों को चूनी, हरा चारा व नमक इत्यादि की उपलब्धता को लेकर पशु आश्रय स्थल के संचालकों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गोवंशो के साथ किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। सड़क पर गोवंश मिले तो प्रधान और सचिव सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।
पशु आश्रय स्थल के संचालकों द्वारा डॉक्टरों की टीम ना आने को लेकर शिकायत की गई तो उन्होंने कहा कि वह जल्द ही गोवंशों में होने वाले खुरपका और मुंह पका रोग के निदान के लिए डॉक्टरों की टीम भेजेंगे। इस दौरान दोहतरा में कुल 85 गोवंश मिले। पलरा में 136 की बजाय महज चार गोवंश ही मिले। इस पर उन्होंने पशुपालकों से कहा कि बाकी गोवंश कहां है तो पशुपालकों ने बताया कि गोवंशों को चरवाहा चराने गए हैं।
-- -- -- -- -