फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   He took away two trucks after paying Rs 1.50 lakh as advance, FIR lodged

Banda News: बयाने में 1.50 लाख रुपये देकर ले गया दो ट्रक, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 17 Mar 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 17 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
He took away two trucks after paying Rs 1.50 lakh as advance, FIR lodged
बांदा। ट्रक खरीदने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये बयाना देकर दो ट्रक लेकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




महोबा जिले के थाना कबरई क्षेत्र के ग्राम पहरा निवासी राममिलन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास 14 चक्का ट्रक है। इसके अलावा उनके साले यशवंत सिंह निवासी ग्राम बनिया खोड़, थाना मटौंध के पास भी एक ट्रक है, दोनों गाड़ियों की देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी भी उसी के पास थी। पीड़ित के अनुसार दोनों ट्रकों काे औरया जिले के थाना बिधूना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर रूरू निवासी शमी अहमद के साथ हुआ था। इसमें एक ट्रक 6.50 लाख रुपये और दूसरे ट्रक का नौ लाख रुपये में सौदा तय हुआ। सौदा ग्राम लुक्तरा में हुआ था, जहां दोनों ट्रक खड़े थे। आरोप है कि आरोपी शमी अहमद ने 29 दिसंबर को बयाने के रूप में 1.50 लाख रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर किए और दोनों ट्रक लेकर चला गया। इसके बाद से आरोपी न तो शेष धनराशि दे रहा है और न ही फोन उठाता है।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि आरोपी दिसंबर माह से दोनों ट्रक लेकर फरार है और उसका कोई पता नहीं चल रहा है। मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed