{"_id":"671550fb944705c4260bdda4","slug":"he-had-stabbed-his-wife-24-times-with-a-nail-cutter-banda-news-c-212-1-sknp1006-117086-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नेल कटर के चाकू से पत्नी के शरीर पर किए थे 24 वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नेल कटर के चाकू से पत्नी के शरीर पर किए थे 24 वार
विज्ञापन
बांदा। अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की थी। मुकदमे की तारीख के बाद पत्नी को बाइक से अहार बंधा ले गया था। वहां गोद में पत्नी को लिटाकर अवैध संबंधों के बारे में पूछताछ करता रहा, पत्नी के न कबूलने पर साड़ी के पल्लू से गला कसकर हत्या कर दी, फिर शरीर को नेल कटर के चाकू से गोद डाला। हत्यारोपी पति को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। हत्यारोपी के चेहरे पर किसी भी तरह का पछतावा नहीं था।
शुक्रवार की शाम बबेरू कोतवाली के अहार बंधा के पास सुमन (36) का शव मिला था। सुमन के पिता राजा भइया ने पति रामबाबू, ससुर मूलचंद्र और सास के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और पेट समेत पूरे शरीर में नुकीले हथियार से करीब 24 वार करने का जिक्र है।
मामले का खुलासा करते हुए बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि हत्यारोपी रामबाबू पत्नी सुमन के चरित्र पर शक करता था। इसी के चलते दो साल से पत्नी मायके अहार गांव में पिता के पास रह रही थी। पति ने बांदा न्यायालय में संबंध विच्छेद का वाद दायर किया था, लेकिन दोनों में फोन पर बातें होती थीं। शुक्रवार को दोनों मुकदमे की तारीख पर आए थे। तारीख के बाद सुमन परशुराम तालाब चौराहे के पास रहने वाली बहन के घर गई थी।
विज्ञापन
पति ने फोन कर सुमन को कालूकुआं चौराहे बुलाया था और बाइक से अहार बंधा ले गया। सुनसान जगह पर कई बार अवैध संबंधों के बारे में जानकारी लेनी चाही। मुकदमा भी वापस लेने की बात कही। सुमन ने जब संबंधों वाली बात नहीं कबूली तो उसकी साड़ी के पल्लू से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।