फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hare Rama Hare Krishna, Guru blessed Teunram

हरे कृष्णा-हरे राम, धन्य गुरु टेऊंराम

Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hare Rama Hare Krishna, Guru blessed Teunram
सिंधी गुरुद्वारे मेें सिक्ख गुरुओं की प्रतिमाओं के आगे दीप जलाकर आरती करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। गुरु पूर्णिमा की धूम सिंधी गुरुद्वारे में भी रही। सिख गुरुओं की प्रतिमाओं को आकर्षक रूप से सजाया और संवारा गया। शबद, कीर्तन और गीत, भजन के बीच आरती उतारी गई। मंगलवार को यहां स्टेशन रोड पर स्थित सिंधी गुरुद्वारे में गुरु पूजा महोत्सव मनाया गया। सिख और सिंधी समुदाय के महिला-पुरुष श्रद्धालु बड़ी तादाद में शरीक हुए। ढोलक और मंजीरे के साथ भजन और कीर्तन हुआ। हरे कृष्णा-हरे राम, धन्य गुरु टेऊंराम की धुन पर भक्त नाचे और थिरके। गुरु महराज के नारे लगाए। महिला और पुरुषों के अलग-अलग जत्थों में हाथों में सजी थाल और जलते दीपक के साथ टेऊंराम महराज और गुरु नानक देव की प्रतिमाओं की आरती उतारी। प्रतिमाओं के सामने दीप जलाए और चंदन का टीका लगाकर फूलों की माला पहनाई। भगत अमरलाल ने अपने संबोधिन में कहा कि सद्गुरु से ही हमें परमात्मा से साक्षात्कार की प्रेरणा मिलती है। हमारे पापों का नाश होता है। मानिकचंद्र ने कहा कि गुरु शब्द में स्वयं परमात्मा का समावेश है। ग से गोविंद और र से राम होता है। भगत ने भजन भी सुनाया।  महोत्सव में मोती पुरसवानी, प्रेमचंद्र आहूजा, अमृतलाल आहूजा, साधूराम, नरेश भटीजा, सुदामालाल, मोहन मूलचंदानी, लालचंद्र मूलचंदानी, नानक इसरानी, अशोक मंगलानी आदि ने गुरुओं की प्रतिमाओं के आगे भोग लगाया और प्रसाद बांटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed