फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   hanging

पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध पति फांसी पर झूला

Mon, 27 Jul 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
hanging
बांदा। पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगा ली। शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी मायके चली गई थी, फिर वापस नहीं आई। उधर, अलग-अलग घटनाओं में युवक और युवती ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के अहिरन डेरा में निर्माणाधीन मकान में योगेंद्र उर्फ भूरा (28) पुत्र राजाभइया ने रविवार की रात लकड़ी की बल्ली में साफी बांधकर फांसी लगा ली। सोमवार को सुबह पिता पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। योगेंद्र का शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

चचेरे भाई अमित ने बताया कि योगेंद्र सोने के लिए निर्माणाधीन घर गया था। योगेंद्र की चार साल पूर्व कमासिन में शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही पत्नी मायके चली गई और फिर दोबारा ससुराल नहीं आई। कई बार पंचायत हुई। योगेंद्र ने भी घर लाने के लिए पत्नी को मनाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ले में अर्जुन (38) ने रविवार की रात घर में जहर खा लिया। परिजनों ने नाजुक अवस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि किसी बात से नाराज होकर उसने आत्महत्या की कोशिश की। एक अन्य घटना में कुरेहा (मरका) गांव में जीतू (26) ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह घरेलू कलह बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed