फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   hanged from tree girl's body found

Banda News: पेड़ से फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

Wed, 31 May 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 31 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
hanged from tree

girl's body found
बांदा। घर से शौच के लिए निकली 13 वर्षीय किशोरी का शव खेत में पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस फिलहाल मामला आत्महत्या का मान रही है। वहीं परिजन भी आत्महत्या की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के रघुवंशी डेरा निवासी बिल्लो (13) बुधवार सुबह अपने बुआ के घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। करीब 11 बजे घर से एक किलोमीटर दूर पेड़ से उसका शव लटका मिला। पिता लल्लू निषाद ने बताया कि वह बचपन से ही बुआ हरछटिया के घर में रहती थी। गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह में पढ़ती थी।
विज्ञापन

परिवार में मां रीतू है। वह दो भाई और एक बहन में बड़ी थी। अचानक खुदकुशी की वजह वह नहीं बता सके। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शरीर में चोट व खरोंच के निशान भी नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed