फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Half the population left their kitchens and came to vote

Banda News: चूल्हा-चौका छोड़ मतदान के लिए पहुंची आधी आबादी

Mon, 20 May 2024 10:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 20 May 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Half the population left their kitchens and came to vote
बांदा। लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी के लिए पुरुषों के साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में घरों से निकलीं। घूंघट और हिजाब पहन महिलाओं ने लाइनों में लगकर मतदान किया। महिलाओं में मतदान का खासा उत्साह दिखा। सुबह चूल्हा-चौका छोड़कर पहले मतदान करना जरूरी समझा।
विज्ञापन

सुबह से ही केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन दिखाई दी। हालांकि दोपहर के समय लाइनों की लंबाई कुछ कम रही, लेकिन तीन बजे के बाद एक बार फिर मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचे। इस दौरान पुरुषों के साथ महिला वोटर भी अच्छी खासी संख्या में मतदान के लिए पहुंची। शहर के अलीगंज, मर्दननाका, छावनी, गूलरनाका, छोटी बाजार, कालवनगंज, छिपतहरी, खांई पार, कैलाशपुरी, बन्योटा, सिविल लाइन, जेल रोड, इंदिरा नगर, आवास विकास आदि इलाकों में सुबह से ही महिलाओं का झुंड वोट डालने के लिए सड़कों पर दिखाई दिया।
विज्ञापन

कोई अपनी बहू-बेटी को लेकर तो कोई अपने पति के साथ मतदान करने पहुंची थी। आलम यह रहा कि शहर के कई मतदान केंद्रों पर सुबह सात से नौ बजे के बीच पुरुषों से अधिक लंबी लाइन तो महिलाओं की दिखाई दे रही थी। कैलाशपुरी की ममता, दिव्या और सपना का कहना है कि घर का काम तो रोज का रहता है, मतदान पांच साल में एक बार होता है तो आप ही बताएं कि कौन सा काम ज्यादा जरूरी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ग्रामीण इलाकों में भी महिलाएं मतदान को लेकर अधिक उत्साहित नजर आईं। नरैनी, अतर्रा, बबेरू, बदौसा, बिसंडा, कालिंजर, खत्रीपहाड़, तिंदवारी, पैलानी आदि क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में कहीं घूंघट की आड़ में तो कहीं हिजाब में महिलाओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर दिखाई दी। महिलाओं के उत्साह की स्थिति यह रही कि जहां टेंट नहीं मिला तो वहां छांव के लिए दीवार के सटकर लाइनों में लगीं नजर आई तो जहां टेंट वहां अपनी बारी के लिए जमीन पर ही बैठ गई, लेकिन मतदान करने के बाद ही घरों को वापस लौटी।



मुस्लिम इलाकों में भी महिलाएं रहीं आगे
जिले के मुस्लिम इलाकों में मतदान को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं। कई केंद्रों पर वह उत्साह के साथ पहुंची। स्वयं पर्ची बनवाई और मतदान के लिए लाइन में लगीं। वहीं कई जगहों पर महिलाएं घर से पर्ची लेकर पहुंची और अपने पसंद के प्रत्याशियों को वोट दिया। हालांकि महिलाओं का रुझान किस प्रत्याशी की ओर रहा, इस सवाल पर वह या तो चुप्पी साध गई या फिर इतना बोली, चार जून को पता चलेगा। बांदा शहर के अलावा नरैनी, तिंदवारी, बबेरू विधानसभा के मतदान केंद्रों पर शाम तक मुस्लिम महिला मतदाताओं की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed