फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Half population tops in all four assembly constituencies

Banda News: चारों विधानसभा क्षेत्रों में आधी आबादी अव्वल

Thu, 23 May 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Half population tops in all four assembly constituencies
बांदा। लोकसभा चुनाव में इस बार आधी आबादी ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। चारों विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाता फर्स्ट डिवीजन पास हुईं। वहीं पुरुष सिर्फ बांदा विधानसभा में ही 60 प्रतिशत के ऊपर वोट देने निकले। इस चुनाव में 6,07,773 महिला मतदाताओं में 3,75,416 महिलाओं ने अपना जनप्रतिनिधि चुनने में रुचि दिखाई और गर्मी को मात देते हुए बूथों में कतार लगाए रहीं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र में बबेरू, नरैनी व सदर विधानसभा क्षेत्र जुड़े हैं। वहीं तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा सीट से जुड़ा है। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में 176286 पुरुष व 147244 महिला मतदाता हैं। इनमें से 97700 पुरुषों ने वोट डाले। वहीं 89090 महिलाएं भी बूथों तक पहुंची। यहां महिला वोटरों का मतदान प्रतिशत 60.51 रहा। जबकि पुरुष 55.42 प्रतिशत में ही सिमट गए। बबेरू विधानसभा क्षेत्र में भी महिलाओं का वोट प्रतिशत 63.57 रहा। यहां 154592 महिलाओं में 98270 मतदेय स्थल पहुंची और अपना जनप्रतिनिधि चुना, जबकि 189757 पुरुष मतदाताओं में 106513 ने वोट किया। पुरुषों का प्रतिशत यहां 56.13 रहा।
विज्ञापन

नरैनी विधानसभा में भी महिलाएं 62.51 प्रतिशत मतदान कर फर्स्ट डिवीजन पास हुईं। यहां 160805 महिला वोटरों में 100526 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि 189668 पुरुष मतदाताओं में 112132 ने मतदान किया। इनका प्रतिशत 59.12 रहा। सदर विधानसभा क्षेत्र में भी महिलाओं ने धूप की परवाह किए बिना बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। यहां 145132 महिला वोटरों में 87530 ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का मतदान प्रतिशत यहां 60.31 प्रतिशत रहा। 169918 पुरुष मतदाताओं में यहां 102122 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुरुषों का मतदान प्रतिशत यहां 60.10 प्रतिशत रहा। इस तरह जनपद की तिंदवारी, बबेरू, नरैनी व सदर विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1333439 मतदाता रहे। इनमें 725629 पुरुष व 607773 महिला मतदाता शामिल रहीं। इनमें 418467 पुरुष व 375416 महिला मतदाताओं ने वोट किया। जनपद में पुरुषों का प्रतिशत 57.67 रहा। वहीं महिलाओं का मतदान प्रतिशत 61.77 रहा। (संवाद)



विधानसभा वार मतदान प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र पुरुष वोटर महिला वोटर पड़े वोट पुरुष महिला
तिंदवारी 176286 147244 97700 89090
बबेरू 189757 154592 106513 98270
नरैनी 189668 160805 112132 100526
बांदा 169918 145132 102122 87530
योग 725629 607773 418467 375416
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed