फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Half of the Bundeli population was able to beat the epidemic

आधा फीसदी बुंदेली आबादी को ही मात दे पाई महामारी

Thu, 19 Nov 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Half of the Bundeli population was able to beat the epidemic
बांदा। कोरोना के फिर बढ़ने की मिल रही आहट के बावजूद बुंदेलखंडी फिलहाल इस महामारी को मात दे रहे हैं। यहां का रिकवरी रेट भी बेहतर है। रिकवरी रेट 73 फीसदी है।
विज्ञापन

45 लाख से अधिक आबादी वाले बुंदेलखंड में अब तक कोरोना की चपेट में मात्र आधा फीसदी लोग ही आए हैं। यहां के 22 हजार 735 लोग ही संक्रमित पाये गए हैं। सातों जिलों में कोरोना से 330 मौतें हुईं हैं। इस महामारी का सबसे ज्यादा असर झांसी में हुआ है। वहां सबसे अधिक 174 मौतें हो चुकीं हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार बुधवार (18 नवंबर) तक बुंदेलखंड के सातों जिलों में 22 हजार 735 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 1199 अभी संक्रमित/सक्रिय मरीज हैं। 21 हजार 536 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 167 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आंकड़ों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि बुंदेलखंड में कोरोना बेकाबू नहीं है। मौजूदा में 73 फीसदी संक्रमित मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। हालांकि मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही कोरोना में भी वृद्धि की संभावना बताई जा रही है। देश के कुछ इलाकों में यह फिर बढ़ रहा है। ऐेसे में बुंदेलियों को सतर्कता बढ़ाना और बरकरार रखना जरूरी है।

बुंदेलखंड में कोरोना की स्थिति
जिला कुल संक्रमित डिस्चार्ज मृत्यु सक्रिय मरीज
बांदा 3151 2907 33 244
चित्रकूट 1959 1882 12 77
हमीरपुर 1362 1326 20 36
महोबा 1262 1091 09 171
जालौन 3260 3037 37 223
झांसी 8807 8447 174 360
ललितपुर 2934 2846 45 88
योग 22,735 21,536 330 1199
झांसी पर सबसे ज्यादा मार
बुंदेलखंड में कोरोना की सबसे ज्यादा मार अब तक झांसी को झेलनी पड़ी है। सातों जिलों में यहां सर्वाधिक 8807 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सबसे अधिक 174 मौतें भी यहां ही हुई हैं। इधर, चित्रकूटधाम मंडल में बांदा अव्वल है। चारों जिलों में सबसे ज्यादा 33 मौतें बांदा जिले में हुई हैं। 3151 लोग महामारी की गिरफ्त में आ चुके हैं। हालांकि 2907 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में यहां पर 244 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed