फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   GST annual return date now 31 October

बांदा : जीएसटी वार्षिक रिर्टन की तिथि अब 31 अक्तूबर

Fri, 02 Oct 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
GST annual return date now 31 October
बांदा। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि वर्ष 2018-19 के जीएसटी वार्षिक रिर्टन जीएसटीआर 9 व उसकी ऑडिट रिपोर्ट जीएसटीआर 9 सी की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्त राज ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण व्यापारियों के यहां कर्मचारियों की कमी थी। उसी तरह टैक्स प्रोफेशनल के पास भी स्टाफ की दिक्कत बनी हुई थी।
विज्ञापन

इसको देखते हुए कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा वित्त मंत्री एवं केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं कस्टम विभाग को लगातार वार्षिक रिटर्न जीएसटीआर 9 व उसकी ऑडिट रिपोर्ट जीएसटीआर 9 सी की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की मांग ई मेल से की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं कस्टम विभाग ने अंतिम तिथि अब 31 अक्तूबर कर दी है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र गोयल ने बताया कि इस आदेश की जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल पर विभाग द्वारा ट्वीट की गई है।
जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने बताया कि आज अंतिम तिथि पर सुबह से ही पोर्टल पर सर्वर एरर दिखाई दे रहा था। यदि अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाती तो व्यापारी कल से 200 रुपये प्रतिदिन लेट फीस लगने लगती।

कैट के अनुरोध पर इनकम टैक्स के अंतर्गत देरी से दाखिल एवमं रिवाइज्ड रिटर्न फाइनेंसियल ईयर 2018-19(असेसमेंट ईयर 2019-20) की अंतिम तिथि भी 30 सितंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर 2020 कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed