{"_id":"685c3db6be212bf5a8005b36","slug":"government-policies-are-responsible-for-falling-student-numbers-banda-news-c-212-1-bnd1006-128794-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छात्र संख्या गिरने के लिए सरकारी नीतियां जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छात्र संख्या गिरने के लिए सरकारी नीतियां जिम्मेदार
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाॅक संघर्ष समितियों के पदाधिकारियों की दायित्व बोध कार्यशाला बुधवार को शहर के एक होटल में हुई। कार्यशाला में संघ के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया गया। संगठन और शिक्षकों को कर्तव्यों व कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि जब छात्र गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता है तो उसको ड्रेस, जूता, मोजा, स्वेटर के लिए मात्र 1200 रुपये दिए जाते हैं। ऐसे ही किसी गरीब बच्चे को निशुल्क शिक्षा के लिए किसी प्राइवेट विद्यालय में आय के आधार पर जब प्रवेश कराया जाता है तो सरकार प्राइवेट विद्यालय को पांच हजार रुपये सहायता के रूप में देती है।
कहा कि सरकारी विद्यालयों में गिर रही छात्र संख्या के लिए विभागीय अधिकारियों की नीतियां जिम्मेदार हैं। कार्यशाला को जिला मंत्री प्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव, रामसुफल कश्यप, संयुक्त मंत्री जयकिशोर दीक्षित ने भी संबोधित किया। पदाधिकारी, संघर्ष संयोजक, जनपदीय संघर्ष संयोजक भ्ी माैजूद रहे।