{"_id":"624353d9c0989f4c2b2ed9d9","slug":"government-is-not-taking-measures-to-save-small-traders-banda-news-knp6882461117","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे व्यापारियों को बचाने के उपाय नहीं कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे व्यापारियों को बचाने के उपाय नहीं कर रही सरकार
विज्ञापन
महिला पदाधिकारियों को शपथ दिलाते राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता। संवाद
- फोटो : BANDA
बबेरू। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि सरकार छोटे व्यापारियों को बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है, उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों का आह्वान किया कि अपने हक की लड़ाई खुद लड़ें।
मंगलवार को सभागार में आयोजित समारोह और होली मिलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला व्यापार संगठन की नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष मधु गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रीति चित्रांशी, महामंत्री गीता श्रीवास्तव को शपथ दिलाई। होली मिलन में अबीर, गुलाल व फूलों की होली खेली गई। राष्ट्रीय संगठन मंत्री शानू गुप्ता, जिलाध्यक्ष नरेशचंद्र गुप्ता समेत पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, सूर्यपाल, डॉ. सत्यनारायण आदि ने भी संबोधित किया।
संचालन चंद्रमोहन श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान बुद्ध प्रकाश अग्निहोत्री, वीरेंद्र गुप्ता, केके महंत, श्रीराम गुप्ता, राजकिशोर चौरसिया, कृष्ण गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, राजेश साहू, अरुणेश गुप्ता, सौरभ शिवहरे, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, अरविंद कसौंधन, रामफल त्यागी, राजेश गुप्ता, भालेेंद्र कुमार, श्यामाचरन, अनूप गुप्ता, धनेश अग्रहरी, मंजूलता अग्रहरी, सीमा गुप्ता, मीना भारती, सुनीता भारती, माया श्रीवास्तव, सुनीता नामदेव आदि व्यापारी मौजूद रहे।