फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Goddess statues immersed with instruments

गाजे-बाजे के साथ देवी प्रतिमाएं विसर्जित

Thu, 10 Oct 2019 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Goddess statues immersed with instruments
केंद्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति में विधायक प्रकाश द्विवेदी और समिति पदाधिकारी। - फोटो : BANDA
बांदा। 9 दिन तक विभिन्न स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देती रहीं जगत जननी दुर्गा नवरात्र खत्म होने के साथ ही अगले वर्ष तक के लिए विदा हो गईं। जोश और श्रद्धा से भरपूर भक्तों ने उन्हें केन नदी में विसर्जित कर दिया। मंडल मुख्यालय व आसपास स्थापित की गईं लगभग ढाई सौ प्रतिमाओं की सामूहिक शोभायात्रा की पूरे दिन शहर में धूम रही। देर रात तक विसर्जन का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

शहर सहित कस्बों और गांवों में भक्तों ने पंडाल सजाकर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की थीं। इन्हें रोजाना नए कलेवर में सजाया-संवारा जाता रहा। अंतिम दिन मंगलवार को सभी प्रतिमाएं वाहनों में सजाकर बाजे-गाजे और जोश से भरपूर भक्तों के डांडिया व अन्य डांस के बीच केन नदी के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

पूरे मार्गों में अबीर-गुलाल उड़ते रहे। डीजे की गूंज और देवी गीतों में मस्त भक्त लगातार थिरकते और जयकारे गुंजाते रहे। पूरे मार्ग पर जगह-जगह विभिन्न व्यंजनों के लंगर हुए। रोडवेज रोड पर कपिल अवस्थी ने प्रसाद बांटा। अलीगंज पुलिस चौकी के पास जितेंद्र शर्मा और राजेश दीक्षित आदि ने प्रसाद वितरित किया। खूंटी चौराहा में रजत सेठ व अनिरुद्ध त्रिपाठी, पद्माकर चौराहा में रमेश राजपूत, बलखंडी नाका में सांई मित्र मंडल परिवार, चौक बाजार में सराफा व्यवसायियों ने स्टाल लगाकर प्रसाद व पानी बांटा। इनके अलावा भी तमाम स्थानों पर प्रसाद का वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमाओं को महेश्वरी देवी मंदिर के पास केंद्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने टोकन जारी किए। इसी क्रम में प्रतिमाओं के वाहन केंद्रीय समिति द्वारा निर्धारित नए रूट से गुजरकर केन नदी हरदौली घाट पहुंचीं। यहां प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा सहित गोताखोर और नावों की व्यवस्था की।
जल संस्थान ने जगह-जगह पानी के टैंकर खड़े किए। महेश्वरी देवी चौराहे पर केंद्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के पंडाल में विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, समिति अध्यक्ष अमित सेठ भोलू, संरक्षक संतोष गुप्ता, राजकुमार शिवहरे, राजकुमार राज, विनोद जैन, मनोज जैन, प्रकाश साहू, बजरंग दल संयोजक अशोक ओमर, अशोक गुप्ता आदि डटे रहे।
प्रतिमा की झांकी में राष्ट्रीय ध्वज भी लहराए
दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा में देशभक्ति की बयार रही। तमाम प्रतिमाओं की झांकियों में राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए थे। इनके अलावा चंद्रशेखर आजाद, रानी झांसी, भारत माता, सरदार वल्लभ भाई पटेल इत्यादि के चित्र भी लगाए गए। तमाम युवक हाथों में तिरंगा लेकर लहराते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी और अमित शाह की प्रतिमाएं भी शामिल रहीं।

डीएम हीरालाल, एसपी गणेश साहा पूरे समय अलीगंज पुलिस चौकी में डटे रहे। डीआईजी दीपक कुमार भी कुछ देर के लिए यहां आए और सुरक्षा का जायजा लिया। एडीएम संतोष बहादुर सिंह, अपर एसपी एलबीके पाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप सिंह, सीओ सदर राघवेंद्र सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारी व भारी पुलिस बल तैनात रहा।

देवी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में थिरकतीं युवतियां।

देवी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में थिरकतीं युवतियां।- फोटो : BANDA

विसर्जन जुलूस में शामिल देवी प्रतिमा विमान।

विसर्जन जुलूस में शामिल देवी प्रतिमा विमान।- फोटो : BANDA

जुलूस में तिरंगा लहराते युवा।

जुलूस में तिरंगा लहराते युवा।- फोटो : BANDA

जाम1 मस्जिद के सामने देवी प्रतिमाओं के विमान निकलाते सीओ सदर राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ।

जाम1 मस्जिद के सामने देवी प्रतिमाओं के विमान निकलाते सीओ सदर राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ।- फोटो : BANDA

केन नदी में विसर्जन के लिए नाव पर देवी प्ररत़ा ले जाते श्रद्धालु।

केन नदी में विसर्जन के लिए नाव पर देवी प्ररत़ा ले जाते श्रद्धालु।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed