फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Globalization challenge for farmers

किसानों के लिए चुनौती बना भूमंडलीकरण

Sun, 21 Aug 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 21 Aug 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Globalization challenge for farmers
किसान संवाद गोष्ठी संबोधित करते प्रो.अनिल जनविजय। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। जनवादी लेखक संघ के तत्वाधान में आयोजित किसान संवाद गोष्ठी में साहित्यकारों ने किसानों की बदहाली और उनकी समस्याओं पर चिंतन किया। भूमंडलीय करण का दौर किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताया।

विज्ञापन

डीसीडीएफ परिसर में रविवार को गोष्ठी में साहित्यकार नासिर सिकंदर ने कहा कि किसानों के सामने भूमंडलीकरण की चुनौती का सामना करना सबसे बड़ी समस्या है। हरे प्रकाश उपाध्याय ने कारपोरेट व्यवस्था से हटकर अपने साहित्य और समाज की ओर चिंतन करने की जरूरत बताई। प्रो.अनिल जनविजय ने कहा कि पूंजीवादी देश अपना वर्चस्व बढ़ाकर पूरी दुनिया में बाजारवाद स्थापित करना चाहते हैं। मौजूदा भूमंडलीकरण में सबसे ज्यादा नुकसान किसानों का हुआ। कुछ वर्षों से देश की राजनीति किसानों के खिलाफ होने से इसका सीधा फायदा पूंजीवादी ताकतें उठा रही हैं।
विज्ञापन


साहित्यकार सुधीर सक्सेना ने अफसोस जताया कि आज बहुराष्ट्रीय कंपनियां किसान की फसल का मूल तय करतीं हैं। लूट-खसोट के दौर में हमेशा किसान छले गए। आलोचक अजित प्रियदर्शी ने भी किसानों की बदहाली और पूंजीपतियों के मालामाल होने का दर्द बयां किया। सोम भारती ने भूमंडलीकरण से संस्कारों में आई कमी बताई। दूसरे सत्र में आयोजित काव्य पाठ में डा.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, चंद्रिका प्रसाद सक्सेना कीर्ति, जवाहरलाल जलज, ठाकुदास पंक्षी, राम प्रताप शुक्ल, सुरेंद्र सिंह, कामता काका, ममता मिश्रा, नारायणदास, शशिभूषण, गोपाल गोयल, अमर पाल, जयकांत शर्मा, प्रद्युम्न सिंह, दीनदयाल सोनी ने कविताएं पढ़ीं। संचालन उमाशंकर परमार ने किया। कार्यक्रम में लोकोदय और लोक विमर्श पत्रिकाओं का विमोचन भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed