फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Given military training for youth

फौज में भर्ती के लिए युवाओं को दिया प्रशिक्षण

Sun, 17 Jul 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 17 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Given military training for youth
मिलिट्री भर्ती के लिए चल प्रशिक्षण में दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। सेना में भर्ती की तैयारी के लिए रविवार को एनसीसी कैडेट्स और अन्य प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ढाई सौ से ज्यादा बेरोजगार इसमें शामिल हुए। दौड़ में सफल  प्रतिभागियों की सोमवार (18 जुलाई) को लिखित परीक्षा होगी। जेएन डिग्री कालेज में प्रशिक्षण 15 जुलाई से चल रहा है। मेडिकल परीक्षण और शारीरिक नापजोख पहले ही हो चुकी है। रविवार को जेएन डिग्री कालेज ग्राउंड में दौड़ की परीक्षा हुई। इसमें 250 छात्रों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दौड़ में सफल छात्र लिखित परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


यह परीक्षा शाम तीन बजे से होगी। दौड़ और परीक्षा के अंक मिलाकर मेरिट में आने वाले छात्रों को एनसीसी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि जनपद में सेना में भर्ती के पूर्व प्रशिक्षण पहली बार हो रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को फौज में भर्ती होने के प्रति प्रेरित करना है। प्रथम चरण में लगभग छह सौ युवक अपना मेडिकल परीक्षण करा चुके हैं। अब दूसरे चरण में 18 से 24 जुलाई तक शारीरिक प्रशिक्षण होगा। यह रोज सुबह छह से आठ बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अतर्रा के युवाओं का शारीरिक प्रशिक्षण अतर्रा स्थित हिंदू इंटर कालेज में होगा। बांदा और आसपास के क्षेत्रों के युवक जेएन डिग्री कालेज, बांदा में प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के मौके पर सूबेदार मेजर दिनेश प्रसाद, नायब सूबेदार जगदीश सिंह, हवलदार केश बहादुर थापा, हवलदार संता सिंह, लक्ष्मण प्रसाद सहित चीफ आफीसर मंगल प्रसाद उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed