अतर्रा। महोतरा गांव में आयोजित क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में गिरवां की टीम ने बबेरू को 77 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गिरवां की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 129 रन बनाए। शिवम ठाकुर ने 14 गेंदों में 34 और शैलेंद्र गौतम ने 12 गेंदों में 22 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बबेरू की टीम दबाव में नजर आई और मात्र 52 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज शुभम और कबीर ने ही कुछ देर तक संघर्ष किया। टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य संगम तिवारी ने बताया कि गुरुवार को हुए मैच में आऊ की टीम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। मैच के दौरान आशीष द्विवेदी, अभिषेक तिवारी, शीलू द्विवेदी सहित अन्य दर्शक मौजूद रहे। संवाद