{"_id":"65db835e3d480e3fc1008c61","slug":"girl-who-came-to-buy-lehenga-crushed-to-death-by-tractor-banda-news-c-212-1-bnd1003-107483-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लहंगा खरीदने आई युवती की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लहंगा खरीदने आई युवती की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
विज्ञापन
बबेरू। अपनी मंगनी के लिए लहंगा खरीदने पिता और सहेली के साथ गई युवती को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पिता और सहेली घायल हो गए। उन्हें बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी पूजा (19) पिता शिवशरण विश्वकर्मा (45) और सहेली अंजू देवी (19) के साथ शनिवार की देर शाम स्कूटी से बेर्राव गांव में अपनी मंगनी के लिए लहंगा खरीदने गए थे। वहां से गांव लौटते समय तिलौसा मोड़ के पास ईंट से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों स्कूटी से गिर गए। पूजा को कुचलते हुए ट्रैक्टर निकल गया। घटनास्थल पर ही पूजा ने दम तोड़ दिया। उधर, हादसे में पिता शिवशरण व सहेली अंजू देवी भी घायल हो गए।
पिता ने बताया कि पूजा की चार मार्च को मंगनी थी। 18 अप्रैल को शादी होनी थी। वह दो भाई व दो बहन में सबसे बड़ी थी। कमासिन थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में युवती की मौत हुई है। चालक ट्रैक्टर समेत भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है।