{"_id":"6764631d617f08e7cd0afa0c","slug":"girl-strangled-to-death-in-love-affair-body-thrown-under-bridge-banda-news-c-212-1-sknp1006-119606-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रेम प्रसंग में युवती की गला घोंटकर की हत्या, शव को पुल के नीचे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रेम प्रसंग में युवती की गला घोंटकर की हत्या, शव को पुल के नीचे फेंका
विज्ञापन
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव के गड़रा नाला पुल के नीचे मिले युवती के शव की शिनाख्त मरका थाना क्षेत्र के बजहा पुरवा निवासी आरती सिंह (20) के रूप में की गई है। शिनाख्त करने वाले पिता ने गांव के ही विवाहित युवक पर प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवती की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि की गई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस ने युवती के शव के पास से मिले मोबाइल फोन में मिले नंबरों पर फोन किया शव मिलने की जानकारी दी। पिता महेश सिंह ने गुरुवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज शव की शिनाख्त बेटी आरती के रूप में की। बताया कि आरती घर से 20 दिन पहले ननिहाल कौशांबी जिले के पश्चिमशरीरा गांव गई थी। वहां से पांच दिन पहले फोन किया था कि वह वापस गांव आ रही है, लेकिन वह गांव नहीं पहुंची। बुधवार को उसका शव गड़रा नाला के नीचे पड़ा होने की सूचना मिली थी।
बताया कि बेटी का गांव के ही विवाहित युवक से छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक माह पूर्व बेटी उस युवक के खेत में मिली थी। पिता व चाचा उसे वहां से लेकर घर आए थे। उन्होंने उस युवक से शादी की बात कही, लेकिन युवक की मां ने तीन बच्चे होने व विवाहित होने का हवाला देकर कहा था कि अगर दूसरी शादी की तो वह जान दे देगी। इस पर बेटी को ननिहाल भेज दिया था, लेकिनवह युवक उनकी बेटी के पीछे पड़ा था। आशंका है कि उसने ही बेटी को ननिहाल से बुलाकर हत्याकर शव को नाले के नीचे फेंक दिया है।
विज्ञापन
पैनल व वीडियोग्राफी से हुआ पोस्टमार्टम
बबेरू कोतवाल बलराम सिंह के मुताबिक, मरका गांव की युवती के शव का गुरुवार को दो डॉक्टरों डॉ. दिनेशचंद्र राजपूत व डॉ. रामशरण कुशवाहा के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि की गई है। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड भी बनाई गई है। हालांकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। शरीर पर कई चोट के निशान हैं।
कहीं ऑनर किलिंग तो नहीं, पुलिस कर रही जांच
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव के गड़रा नाले में मिली मरका के बजहापुरवा गांव की युवती के शव के मामले में ऑनर किलिंग की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है।
उधर, गांव वालों में चर्चा है कि युवती कौशांबी से सीधे अपने गांव न पहुंचकर सिमौनी धाम मेला पहुंची थी। यहां उसे कुछ लोग बरगलाकर साथ ले गए थे। सुनसान इलाके में उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर शव को गड़रा नाले के नीचे फेंक दिया होगा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।