फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl's death due to current

करंट से बच्ची की मौत

Wed, 15 Jul 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Girl's death due to current
बांदा। मर्का थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मनीषा उर्फ गुडिय़ा (10) पुत्री शमशेर यादव बुधवार को सुबह सामान लेने दुकान जाते समय टूटी पड़ी बिजली लाइन की चपेट में आ गई। उसकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के समाजसेवी मनीष पटेल ने बताया कि बिजली के तार जर्जर और पुराने हैं। कई बार इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गई लेकिन जर्जर तार नहीं बदले गए। घटना के बाद बिजली आपूर्ति ठप रही। विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

उधर, थाना क्षेत्र के गाड़ी डेरा (बेंदा) के नरेंद्र निषाद पुत्र सरजू प्रसाद ने बताया कि उसने अपने दरवाजे पर अन्ना जानवरों की सुरक्षा के लिए तार बाड़ लगाई है। 13 जुलाई को उसका पड़ोसी तारों से उलझकर गिर गया। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी और उसके चारों भाइयों ने मिलकर उसे मारापीटा। पुलिस आने पर भाग निकले। इसी खुन्नस में उसके घर में आग लगा दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि नरेंद्र की तहरीर पर अशोक उर्फ बुढिय़ा, संतोष, उमेश, छोटकू उर्फ धर्मेंद्र पुत्रगण रामसजीवन निषाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed