फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl commits suicide by hanging herself from a tree in her lover's field

Banda News: प्रेमी के खेत में लगे पेड़ से युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 13 Apr 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Girl commits suicide by hanging herself from a tree in her lover's field
बांदा। प्रेमी के शादी से इन्कार करने से आहत गर्भवती प्रेमिका ने उसके खेत में लगे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शनिवार की सुबह घर से कुछ दूर स्थित खेत में खड़े नीम के पेड़ से दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। पिता ने बताया कि पांच साल से बेटी का पारिवारिक भतीजे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह गर्भवती हो गई थी। करीब ढाई माह का गर्भ था। पता चलने पर उन्होंने लड़के और उसके घर वालों से बात की। उन्हें शादी के लिए मनाया।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि प्रेमी पक्ष ने बेटी से शादी करने से इन्कार कर दिया था। इससे आहत होकर बेटी ने खुदकुशी कर ली। पिता का कहना है कि वह मजदूर पेशा परिवार है। मरका थानाध्यक्ष नरेश कुमार प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed