फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   GIC and Bajrang College Jnchengi in 30 copies

30 से जीआईसी व बजरंग कालेज में जंचेंगी कापियां

Sun, 22 Mar 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 22 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
GIC and Bajrang College Jnchengi in 30 copies

बोर्ड परीक्षा 23 मार्च को खत्म होगी और छह दिनों बाद 30 मार्च से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। यहां मंडल मुख्यालय में दो स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन


हाईस्कूल की कापियां आदर्श बजरंग इंटर कालेज और इंटर की कापियां जीआईसी में जांची जाएंगी। 131 डिप्टी हेड और 1248 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इनकी सूची इलाहाबाद बोर्ड भेजी गई है। परीक्षा केंद्रों पर ही परीक्षकों के जलपान की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू हुई थीं। हाईस्कूल परीक्षा खत्म हो चुकी हैं और इंटर की परीक्षाएं 23 मार्च से खत्म हो रही हैं। इसके बाद मूल्यांकन का कार्य शुरू हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की ड्यूटी लगा दी है। पिछले वर्ष इंटर की 1,22,470 कापियों का मूल्यांकन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष भी इतनी ही कापियाें के मूल्यांकन की उम्मीद है। इस काम में 84 डिप्टी हेड व 753 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।  उधर, हाईस्कूल की करीब डेढ़ लाख कापियां जांची जाएंगी।

मूल्यांकन का कार्य 15 अप्रैल तक चलेगा। दोनों केंद्रों पर कोठार केंद्र बनाए जा रहे हैं। जीआईसी में दो कोठार केंद्र बनेंगे। एक में हाईस्कूल और दूसरे में इटंर की कॉपियां रखी जाएंगी।

गृह परीक्षाफल 30 को आएंगे
माध्यमिक स्कूलों में नौवीं व 11वीं कक्षा के गृह परीक्षाफल की जांच 24 से 27 मार्च तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में की जाएगी। 30 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।


डीआईओएस एनडी वर्मा ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों से प्राप्त अंकों के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के आधार पर परीक्षाफल तैयार करने और निर्धारित तिथि पर उनके कार्यालय में जांच कराने तथा काउंटर हस्ताक्षर को कहा गया है। पंजीकृत और उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का अलग-अलग ब्योरा दो प्रतियों में उपलब्ध कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed