{"_id":"571a6b314f1c1b4b048b537e","slug":"getting-water-into-the-city-brahman-wrangling","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्म नगर में पानी के लिए हो रही तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्म नगर में पानी के लिए हो रही तकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा में आजाद नगर मोहल्ले में लगे सार्वजनिक हैंडपंप से पानी भरते ब्रह्म नगर के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
अतर्रा। तेजी से गिर रहे जलस्तर ने ब्रह्म नगर मोहल्ले की 500 आबादी के लिए पेयजल संकट खड़ा कर दिया है। महिलाओं को दूसरे मुहल्ले में लगे इकलौते हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। यहां आएदिन पानी भरने को लेकर लोगों में तकरार हो रही है। थाना के पीछे ब्रह्म नगर में लगे 7 सरकारी हैंडपंप और घरों के निजी हैंडपंप फेल हो चुके हैं। यहां जल संस्थान की पाइप लाइन भी नहीं है। बगल में आजाद नगर मोहल्ले में नाली से सटा एक हैंडपंप है।
विज्ञापन
इस समय ब्रह्म नगर के लोग भी इसी से प्यास बुझा रहे हैं। तड़के 4 बजे से भीड़ जुटती है। हैंडपंप लगातार चलने पर दूषित व बालूयुक्त पानी आने लगता है। संतोष मिश्रा, रामजियावन, कैलाश, राजेश कुमार, चुनूबाद, हरीशंकर, सुरेंद्र, द्वारिका सविता, रामबाबू, श्यामू सविता इत्यादि ने बताया कि पाइप लाइन डालने और हैंडपंप के रिबोर व नए हैंडपंप लगवाने के लिए कई बार तहसील दिवस में शिकायत की, पर समस्या दूर नहीं हुई। 80 वर्षीय जागेश्वर ने बताया कि पानी का इतना बड़ा संकट कभी नहीं देखा। पानी के लिए बच्चे व घर की महिलाएं रात-रात भर जागते हैं। तब कहीं पीने के लिए पानी मयस्सर हो रहा है।
विज्ञापन