फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gangu-bariarpur dam Ufnaa

गंगऊ-बरियारपुर बांध उफनाए

Wed, 06 Jul 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 06 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Gangu-bariarpur dam Ufnaa
बांध - फोटो : अमर उजाला

बांदा। मानसून के पहले झोंके ने सूखे पड़े बांधों को उफना दिया। मध्य प्रदेश की घाटियों में पिछले 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश से गंगऊ बांध लबालब होने के बाद जल स्तर क्रस्टवाल पार कर गया। बांध से 85132 क्यूसिक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। उधर, बरियारपुर भी उफना गया है। इससे 46,276 क्यूसिक पानी केन नदी में गिर रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह तक यह पानी बांदा में केन नदी तब आ जाएगा। केन नदी का जल स्तर बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


पिछले वर्ष कम बारिश होने से गंगऊ, रनगवां और बरियारपुर तीनों ही बांध सूख गए थे। इन्हें ‘डेड स्टोर’ घोषित कर दिया गया था। पानी की किल्लत से केन नहर भी नहीं चल पाई। मई, जून में पशुओं को भी पानी का भीषण संकट रहा लेकिन अब हालात बदल गए हैं।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने इन बांधों की हालत बदल दी है। तलहटी पर सिमट चुका गंगऊ बांध का जल स्तर उफान मारकर 737.8 फिट पैमाने पर आ गया है। इससे बुधवार को सुबह 85132 क्यूसिक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रस्टवाल के ऊपर 4.8 फिट मोटी जल धारा केन नदी में गिर रही है। यह पानी बरियारपुर पहुंच गया है। नतीजे में बरियारपुर बांध भी उफना गया है। बरियारपुर बांध का जल स्तर 612 फिट हो गया है। इसकी क्रस्टवाल से पांच फिट ऊंची जलधारा केन नदी में गिर रही है।

बांधों के अचानक उफना जाने से पतली जल धारा में सिमट चुकी केन नदी भी अब बाढ़ की राह पर चल पड़ी है। गंगऊ और बरियारपुर बांधों से छूट रहा पानी केन नदी का जल स्तर लगातार बढ़ा रहा है। बांदा मुख्यालय (भूरागढ़) तक यह पानी बृहस्पतिवार को सुबह तक आ जाएगा।

नतीजे में केन नदी का जल स्तर और बढ़ेगा। बुधवार को सुबह केन नदी का जल स्तर 94.65 मीटर था। बृहस्पतिवार को सुबह तक इसके एक मीटर से ज्यादा बढ़ जाने की संभावना है। बुधवार को गंगऊ बांध में 35 मिलीमीटर पानी बारिश रिकार्ड की गई।

बरियारपुर में 15 मिलीमीटर पानी बरसा है। अभी रनगवां बांध का जल स्तर जहां का तहां है। इसमें कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। केन नदी फिलहाल खतरे के निशान से करीब साढ़े 9 मीटर नीचे है। उधर, चिल्ला घाट में यमुना नदी का जल स्तर 84.89 मीटर है। यह खतरे के निशान से करीब 5 मीटर है।


पानी मापने का ये है फार्मूला

बांदा। बांध से डिस्चार्ज होने वाले पानी को क्यूसिक में मापा जाता है। एक क्यूसिक में 10 क्यूबिक मीटर होते हैं। एक क्यूबिक मीटर में एक मीटर, एक मीटर चौड़ा और एक मीटर ऊंचा पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज होता है।a

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed