{"_id":"683f3e9f3716ee947002bf5a","slug":"gangsters-tractor-worth-rs-608-lakh-seized-banda-news-c-212-1-bnd1004-127586-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गैंगस्टर का 6.08 लाख रुपये का ट्रैक्टर कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गैंगस्टर का 6.08 लाख रुपये का ट्रैक्टर कुर्क
Tue, 03 Jun 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
बांदा। पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी की अवैध रूप से अर्जित लगभग 6.08 लाख रुपये की चल संपत्ति (ट्रैक्टर) को कुर्क किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के लौहार गढ़वा गांव निवासी विकास के खिलाफ चिल्ला थाने में गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज है। इसकी विवेचना तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सैनी कर रहे थे।
विवेचना के दौरान उन्होंने आपराधिक कृत्यों से अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की पहचान कर कुर्की के लिए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से अनुमति मांगी थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपी की छह लाख आठ हजार रुपये की कीमत का ट्रैक्टर को कुर्क किया गया है। आरोपी के खिलाफ चिल्ला व पैलानी थाने में रिपोर्ट दर्ज हैं।