फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gangau and Bariyarpur dams overflowed

Banda News: गंगऊ और बरियारपुर बांध उफनाए

Mon, 30 Jun 2025 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gangau and Bariyarpur dams overflowed
उफना गए गंगऊ बांध का निरीक्षण करते सहायक अभियंता घनश्याम और अवर अभियंता प्रेम प्रकाश। - फोटो : स्वयं।
बांदा। मध्यप्रदेश की घाटियों और 24 घंटे से यहां हो रही बारिश से गंगऊ और बरियारपुर बांध उफना गए हैं। उधर, महोबा का लहचूरा बांध भी लबालब हो गया है। चित्रकूटधाम मंडल के अन्य 12 बांधों में अभी पानी का टोटा है। बांध उफनाने से बांदा की कुछ नहरों को चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन

15 जून से शुरू हुए मानसूनी मौसम में अन्य क्षेत्रों में तो बारिश हो रही है, पर मध्य प्रदेश की घाटियों में मूसलाधार बारिश न होने से मंडल को साल भर पानी मुहैया कराने वाले गंगऊ और बरियारपुर तथा रनगवां बांधों में पानी का टोटा था। जून के आखिरी दिन घाटियों में हो रही बारिश का पानी पहुंचा तो दोनों बांध उफना गए। सोमवार को गंगऊ की क्रस्टवाल से 13410 क्यूसेक और बरियारपुर से 5780 क्यूसेक पानी उफनाकर केन नदी में गिरता रहा। नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। सिंचाई विभाग ने बांधों पर चौकसी बढ़ा दी है। जलस्तर की सूचना लगातार उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

गंगऊ बांध के अवर अभियंता वेद प्रकाश गौड़ ने बताया कि बांधों पर लगातार नजर रखी जा रही। दिन-रात कर्मचारी तैनात हैं। फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है।
चित्रकूटधाम मंडल में नदियों का जलस्तर
केन (बांदा) 92.96 मीटर (खतरे का निशान 104 मी.)
यमुना (चिल्ला) 87.76 मीटर (खतरे का निशान 100 मी.)
बेतवा (हमीरपुर) 92.36 मीटर (खतरे का 104.54 मी.)
यमुना (हमीरपुर) 92.73 मीटर (खतरे का निशान 103.63 मी.)
यमुना (राजापुर) 79 . 80 मीटर (खतरे का निशान 79 मी.)

मंडल में पहली जून से अब तक हुई बारिश
बांदा 140 एमएम (औसत वर्षा 830 एमएम)
चित्रकूट 107 एमएम (औसत वर्षा 830 एमएम)
महोबा 222 एमएम (औसत वर्षा 805 एमएम)
हमीरपुर 134.00 एमएम (औसत वर्षा 805 एमएम)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed