फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gang rape with a teenager returning home from the farm

खेत से घर लौट रही किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 01 Sep 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with a teenager returning home from the farm
बांदा। खेत से घर लौट रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों के ढूंढने पर आरोपी भाग निकले। किशोरी ने घरवालों को सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। डाक्टरों के पैनल से मेडिकल परीक्षण का अनुरोध किया, लेकिन अभिलेखीय गड़बड़ी के चलते किशोरी का मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका।
विज्ञापन

घटना गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि 26 अगस्त की शाम उसकी 14 वर्षीय पुत्री खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में पड़ोस के तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन घसीटकर घर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने नामजद तीनों युवकों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

आरोपी तीन युवकों की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष बताई गई है। तीनों फरार हैं। पुलिस के अनुरोध पर सीएमओ ने महिला चिकित्सालय सीएमएस को किशोरी का मेडिकल परीक्षण तीन डाक्टरों के पैनल से कराने के निर्देश दिए, लेकिन कागजों में कुछ त्रुटियों के चलते बुधवार को मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका। अब गुरुवार को दोबारा यहां लाया जाएगा। थाना इंसपेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। कई स्थानों पर दबिश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed