फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   fraud

Banda News: सिपाही के भाई को ठग गिरोह ने ठगा, पुलिस ने वापस कराए 76 हजार रुपये

Sun, 15 Sep 2024 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
fraud
अतर्रा। सिपाही के भाई को ठग के गिरोह ने निशाना बनाते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर करीब 77 हजार रुपया ऐंठ लिया। पीड़ित का भाई पुलिस विभाग में होने पर साइबर सेल ने सक्रियता दिखाते हुए ठग के चंगुल से 76 हजार रुपए वापस करा लिए। सिपाही ने कोतवाली पुलिस में ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले आरक्षी सूरज वर्तमान में कोतवाली अतर्रा में तैनात हैं। कोतवाली में दी तहरीर पर बताया कि 31 जुलाई को उनके बड़े भाई रामकुमार के मोबाइल फोन पर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कहकर शातिर ठग ने अपनी बातों में फंसाकर भाई का मोबाइल हैक कर लिया और बैंक खाते से 77 हजार 252 रुपये की ठगी कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित सिपाही ने बताया कि साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई। काफी मशक्कत के बाद ठगी करने वाले गिरोह की जानकारी मिल सकी। बताया कि काफी प्रयास के बाद 76 हजार रुपये उसके भाई के खाते पर ट्रांसफर करने में सफलता हासिल हुई है। कोतवाली पुलिस ने ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed