{"_id":"60a0fba58ebc3e6dc158ae66","slug":"four-year-old-girl-molested-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: बांदा में चार साल की मासूम से रिश्ते के चाचा ने किया दुष्कर्म, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: बांदा में चार साल की मासूम से रिश्ते के चाचा ने किया दुष्कर्म, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती
Sun, 16 May 2021 04:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 16 May 2021 04:33 PM IST
सार
बांदा से एक शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। यहां एक चार साल की बच्ची के साथ रिश्ते में लगने वाले एक चाचा ने दुष्कर्म किया और गंभीर हालत में उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा के खप्टिहा कलां में क 25 साल के युवक ने 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदा नाजुक हालत में बालिका को खेत में ही छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में वो रातभर खेत में ही तड़पती रही। सुबह जब परिजनों ने उसे ढूंढा तो वह लहूलुहान हालत में खेत में मिली।
विज्ञापन
आनन-फानन में उसे नजदीकी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया की गांव में एक शादी का कार्यक्रम था। जिसमे पूरा परिवार गया था। हमारी बच्ची भी हमारे साथ में थी। देर रात बच्ची को सुला कर हम शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त हो गए। जब सुबह बच्ची के कमरे में गए तो बच्ची गायब थी। उसे ढूंढा गया तो वह घर के पीछे खेत में लहूलुहान हालत में मिली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने रविवार को बताया कि जसपुरा थाना के एक गांव में चार साल की बच्ची शनिवार की रात घर के बाहर सो रही थी। तभी पड़ोसी युवक उमेश उसे उठाकर घर के पीछे खेत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन