{"_id":"5f5671048ebc3ea40371b3de","slug":"four-times-mla-twice-minister-house-rent-banda-news-knp5813010112","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम पहुंचे एक्सप्रेस-वे, 50 फीसदी मिट्टी का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम पहुंचे एक्सप्रेस-वे, 50 फीसदी मिट्टी का काम पूरा
विज्ञापन
महोखर गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में मिट्टी का कार्य देखते डीएम अमित सिंह बंसल।
- फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण का सोमवार को डीएम अमित सिंह बंसल ने भी जायजा लिया। मौके पर पहुंचे डीएम ने मिट्टी और अन्य निर्माण कार्यों की बारीकी से पड़ताल की। जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की लंबाई 61.31 किलोमीटर है। इसमें 30 किलोमीटर पर मिट्टी का काम पूरा हो चुका है। कार्यदाई संस्था यूपीडा के अभियंता और प्रतिनिधियों से गुणवत्ता संबंधी सवाल किए।
दोपहर बाद डीएम ने शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर महोखर गांव के पास तिंदवारी रोड पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस के चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मिट्टी की ऊंची चढ़ाइयों पर चढ़कर पायलिंग और खंभे देखे। यूपीडा के अवर अभियंता से गुणवत्ता की जानकारी ली।
इंटरचेंज फ्लाईओवर की पायलिंग का काम हो चुका है। इसका लोड टेस्ट किया जा रहा है। इसी के बाद खंभों का निर्माण होगा। अवर अभियंता ने बताया कि एप्रोच रोड पर मिट्टी का काम पूरा हो चुका है। डीएम ने डाली गई मिट्टी का भ्रमण किया। निर्माणाधीन पुलिया भी देखी।
विज्ञापन
डीएम ने इसके पूर्व सदर तहसील के नरैनी रोड पर स्थित बांधा पुरवा में आवासों के लिए आरक्षित भूमि का निरीक्षण किया। यहां अवैध कब्जों की शिकायतें हुईं।
डीएम ने मौके पर मौजूद राजस्व कर्मियों से पैमाइश कराई। तीन लोगों का निर्माण अवैध पाया गया। डीएम ने तहसीलदार को इनकी फाइलें पेश करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम संतोष बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर सहित तहसीलदार अवधेश निगम इत्यादि उपस्थित रहे।